फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' के बाद रिलीज होने जा रही है एक और हॉरर-कॉमेडी, क्या कार्तिक को टक्कर दे पाएंगी कटरीना

Tue, 28 Jun 2022 12:01 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भूल भुलैया 2 और फोन भूत - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की 'भूल भुलैया 2' के बाद अब कटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' रिलीज होने जा रही है। फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपनी आगामी फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। यह फिल्म 7 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। बता दें कि इसी दिन कंगना रणौत की तेजस भी दर्शकों का मनोरंजन करने सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 4
फोन भूत - फोटो : social media
'फोन भूत' का आधिकारिक पोस्टर साझा करते हुए, निर्माता फरहान अख्तर ने ट्वीट किया, "फोन भूत की दुनिया में आपका स्वागत है। 7 अक्टूबर, 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रहा है।" बता दें कि फरहान अख्तर के अलावा फिल्म के कलाकारों ने समान कैप्शन के साथ फिल्म का पोस्टर साझा किया है।
विज्ञापन

3 of 4
फोन भूत - फोटो : social media
पोस्टर में हम कटरीना, सिद्धांत और ईशान को मैचिंग आउटफिट में देख सकते हैं, जबकि बैकग्राउंड में कई भूतों को देखा जा सकता है। वहीं जैकी श्रॉफ भी ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है, "एक भयावह कॉमेडी"। कटरीना कैफ द्वारा पोस्ट साझा करने के तुरंत बाद, उनके पति विक्की कौशल ने कमेंट सेक्शन में भूत और दिल के इमोटिकॉन्स बनाकर पोस्टर पर रिएक्ट किया है। 
विज्ञापन

4 of 4
फोन भूत - फोटो : social media
ईशान खट्टर ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्टर साझा किया और अपने चरित्र के नाम का खुलासा किया। उन्होंने लिखा, "#PhoneBhoot की दुनिया में आपका स्वागत है! 7 अक्टूबर, 2022 को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में आ रहा हूं! मेरे सबसे अनोखे किरदार से मिलिए, गुल्लू - पूरे नाम का अनुमान लगाने की कोशिश करें।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें