कटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर 66 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं और उनकी हर एक पोस्ट आते ही फैंस एक के बाद एक कमेंट करते नजर आते हैं। आज कटरीना के प्रशंसक उस वक्त हैरान रह गए, जब अभिनेत्री के इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रोफाइल का नाम बदला हुआ नजर आया। बस इतना देखते ही फैंस में हलचल मच गई, जिसके बाद यूजर्स ने तुरंत स्क्रीन शॉट साझा करने शुरू कर दिए और ये कयास लगने शुरू हो गए कि कटरीना कैफ का इंस्टा अकाउंट हैक हो गया है। जानते हैं कि आखिर क्या था पूरा माजरा।