हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई जिसमें आमिर खान के साथ तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की चार प्रतिष्ठित हस्तियां चिरंजीवी, एस एस राजामौली, पुष्पा के निर्देशक सुकुमार और सुपरस्टार नागार्जुन नजर आए थे। मौका था फिल्म लाल सिंह चड्ढा का स्पेशल स्क्रीनिंग का। दरअसल, आमिर खान ने विशेष रूप से इन दिग्गज हास्तियों को यह फिल्म दिखाई थी। अब आमिर ने इस बारे में खुलकर बताया है कि सभी ने फिल्म देखने के बाद कैसी प्रतिक्रिया दी।