फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif: अपनी मां के स्कूल में कटरीना ने बच्चों के साथ की मस्ती, 'मालम पित्ता पित्ता' पर लगाए ठुमके

Mon, 26 Sep 2022 08:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Katrina Kaif - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कटरीना कैफ अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मों और एक्टिंग से अलग वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती नजर आती हैं। हाल ही में कटरीना तमिलनाडु के मदुरै के एक स्कूल में पहुंचीं और यहां बच्चों के साथ जमकर डांस किया। बता दें कि कटरीना यहां एक इवेंट में शिरकत करने पहुंचीं थीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
katrina kaif - फोटो : instagram
रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ तमिलनाडु के मदुरै में माउन्टेन व्यू स्कूल में पहुंची, इस स्कूल में पहुंचकर कटरीना कैफ ने स्कूल के बच्चों के साथ खूब मस्ती की। रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ की मां सुजैन भी इसी स्कूल में शिक्षिका हैं। अपनी मां के स्कूल पहुंच कटरीना कैफ ने बच्चों के साथ साउथ के हिट सॉन्ग मालम पित्ता पित्ता पर डांस किया। इस दौरान कटरीना बिल्कुल सादा लुक में नजर आईं। उन्होंने कुर्ता पहना हुआ था और बहुत कम मेकअप किया था। लेकिन, सादगी भरे अंदाज में भी कटरीना बेहद कमाल लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
katrina kaif - फोटो : insta
वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना बच्चों के साथ स्टेप मैच करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। वीडियो में उनकी हंसी से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इन बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम को खूब एंजॉय कर रही हैं। वीडियो में उनका अंदाज बिल्कुल भी सुपरस्टार वाला नहीं नजर आ रहा। खुले बालों में और सिंपल कुर्ती में कैट का यह अंदाज भी बेहद खूबसूरत दिखा।
 
विज्ञापन

4 of 4
katrina kaif - फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह रोहित शेट्टी की वर्ष 2021 में रिलीज हुई पुलिस ड्रामा फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आई थीं। इसमें उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ जमी थी। कैट जल्द ही मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा कटरीना कैफ के पास सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ अपकमिंग फिल्म 'फोन भूत' और विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'मेरी क्रिसमस' भी है। 

बड़े पर्दे पर लगेगा एक्शन का तड़का, नई फिल्म के लिए फिर साथ आएंगे सलमान खान और अली अब्बास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें