फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन को जमानत और राम सेतु का टीजर रिलीज, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Mon, 26 Sep 2022 07:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जैकलीन फर्नांडिस, राम सेतु फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी दुनिया चकाचौंध से भरी हुई होती है और यहां पर रोजाना बहुत कुछ होता है। कई बार सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में आते हैं तो कभी कलाकारों की अपकमिंग फिल्मों से जुड़ी डिटेल्स फैंस को दी जाती हैं। आज कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जैक्लीन को जमानत दे दी है और अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का टीजर जारी हुआ है। साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स नवरात्रि के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा, सिनेमा जगत में क्या कुछ हुआ? आइए आपको 10 बड़ी खबरों के जरिए बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
जैकलीन फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया
200 करोड़ के ठगी मामले में जैकलीन फर्नाडीज का नाम बुरी तरह फंसा हुआ है। इस मामले में जैकलीन से लगातार पूछताछ हो रही है। इतना ही नहीं, इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच की आंच अभिनेत्री की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी तक पहुंच गई थी। इन सभी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी दावा कर दिया कि जैकलीन का सुकेश चंद्रशेकर के साथ कनेक्शन है, जिसके बाद अभिनेत्री को पटियाला हाउस कोर्ट ने तलब किया। जैकलीन सुबह करीबन 10 बजे पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची थीं।

Money Laundering Case: जैकलीन को मिली बड़ी राहत, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत
विज्ञापन

3 of 11
फिल्म- राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राम सेतु' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार था।इसकी पहली झलक मिलने के बाद फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। बीते दिन यानी 25 सितंबर को अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर हिंट दिया था कि वह अगले दिन एक बड़ा अपडेट देने वाले हैं। उनके इस पोस्ट से फैंस पहले से ही कयास लगा रहे थे कि अक्षय 'राम सेतु' को लेकर सोमवार को बड़ा एलान कर सकते हैं।

Ram Setu Teaser: रोमांचक सफर पर निकले अक्षय कुमार, हैरान कर देगा 'राम सेतु' का टीजर

4 of 11
ऋचा चड्ढा अली फजल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवु़ड एक्टर अली फजल और ऋचा चड्ढा एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अपनी शादी को लेकर दोनों सेलेब्स लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों के फैंस भी इस वेडिंग को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बीच इस शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Ali Fazal-Richa Chadha Wedding: अली-ऋचा की शादी में हॉलीवुड सितारे भी जमाएंगे रंग, सामने आई मेहमानों की लिस्ट
विज्ञापन

5 of 11
राजू श्रीवास्तन प्रार्थना सभा में पहुंचीं भारती सिंह - फोटो : Social media

मशूहर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनके निधन की खबर से ना सिर्फ मनोरंजन जगत बल्कि पूरा देश दुखी है। एक महीने से ज्यादा तक अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन ने 21 सितंबर को आखिर सांस ली। दिल्ली में अंतिम संस्कार के बाद मुंबई में उनके परिवार ने एक प्रार्थना सभी रखी थी। बीते दिन आयोजित हुई इस सभा में मनोरंजन जगत के कई कलाकार शामिल हुए। इस दौरान मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी राजू श्रीवास्तव को श्रध्दांजलि देने पहुंचीं। 

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव के परिवार से मिल भावुक हुईं भारती सिंह, रोते हुए सामने आया कॉमेडियन का वीडियो

विज्ञापन

6 of 11
फाल्गुनी, सोना और नेहा - फोटो : सोशल मीडिया
गायिका फाल्गुनी पाठक और नेहा कक्कड़ के बीच चल रही बहस के बीच सोना महापात्रा का बयान सामने आया है। गायिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए 'म्यूजिक लेबल और बॉलीवुड फिल्म निर्माताओं' तंज कसा है। इतना ही नहीं सोना महापात्रा ने यह तक कह डाला कि गायिका नेहा कक्कड़ को 'मैंने पायल है छनकाई' का रीमिक्स गाने पर जो प्रतिक्रिया मिल रही है, उन्हें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है।

Falguni Pathak-Neha Kakkar: नेहा-फाल्गुनी की लड़ाई के बीच कूदी सोना महापात्रा, लिखा- प्रिय भारत, ऐसे रीमिक्स...
विज्ञापन

7 of 11
कॉफी विद करण - फोटो : इंस्टाग्राम

'कॉफी विद करण' पॉपुलर चैट शो है, जिसमें करण जौहर होस्ट के रूप में नजर आते हैं। इस शो में करण जौहर सेलेब्स के साथ कई मजेदार बातचीत करते हैं, जिन्हें बाद में कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बनने में भी समय नहीं लगता। शो का सीजन सात चल रहा है, जिसका फाइनल एपिसोड इस हफ्ते स्ट्रीम होगा। फिनाले के एपिसोड में करण जौहर के सामने काउच पर तन्मय भट्ट, कुषा कपिला, निहारिका एनएम और दानिश सैत बैठे नजर आएंगे और यह सभी जूरी के रूप में आ रहे हैं। इस मजेदार एपिसोड का एक प्रोमो भी सामने आ गया है, जिसमें दानिश सैत करण जौहर का आलिया के नाम पर मजाक उड़ाते दिखे

Koffee With Karan: करण जौहर के रिलेशनशिप का हुआ खुलासा, आलिया का नाम लेकर दानिश सैंत ने उड़ाया मजाक

8 of 11
अवतार - फोटो : सोशल मीडिया
अवतार: वे ऑफ वॉटर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले जेम्स कैमरून ने फिल्म के पहले पार्ट को री-रिलीज कर फैंस को बेहतरीन तोहफा दिया। मेकर्स ने इस फिल्म को 23 सितंबर यानी राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के अवसर पर 4000 से ज्यादा स्क्रिन्स पर रिलीज किया था। सिनेमाघरों में दस्तक देने के 13 साल बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। जी हां, जेम्स कैमरून के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कमाई के आंकड़े चौका देने वाले हैं।

Avatar BO Collection: 13 साल बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छाई 'अवतार', तीन दिन में कमा डाले इतने करोड़

9 of 11
Navaratri 2022 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपने डांसिंग शूज़ पहनकर तैयार हो जाइए क्योंकि नवरात्रि आ चुकी है और देशभर के लोग अपने अलग-अलग प्लान बनाने में जुट गए हैं। ऐसे में छोटे परदे के कलाकार भी इससे अलग नहीं हैं। नवरात्रि खासकर मुंबई में युवाओं के लिए एक खास मौका होता है क्योंकि यह बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ शुरू होता है और फिर नौ दिनों तक खुशी से मनाया जाता है। यह उत्सव रंग-बिरंगे परिधानों, रात भर चलने वाले डांस कार्यक्रम और मुंह में पानी लाने वाले पकवानों के साथ सभी का ध्यान आकर्षित करता है। इस साल यह त्यौहार मनाने और इसे खास बनाने की योजना के बारे में टीवी सितारों ने खुलकर बातें की।

Navaratri 2022: टीवी सितारों ने शुरू की नौ दिन डांडिया की तैयारी, दो साल बाद मचेगा गरबा धमाल

10 of 11
कपिल शर्मा, चियान विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन पार्ट-1' जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। यही वजह से है कि फिल्म की पूरी टीम इसके प्रचार में जोर-शोर से जुटी हुई है। हाल ही में इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट (ऐश्वर्या राय को छोड़कर) 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंची। इस एपिसोड का टीजर सोशल मीडिया पर काफी  पसंद किया जा रहा है। इस टीजर को देखने के बाद यह पता चल रहा है कि आने वाला एपिसोड मस्ती-मजाक से भरपूर होने वाला है।

Kapil Sharma: कपिल ने चियान विक्रम को ट्विटर पर सावधानी बरतने की दी सलाह, कहा- व्हिस्की के बाद यह है रिस्की
विज्ञापन

11 of 11
दिशा पाटनी, सूर्या - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सुपरस्टार सूर्या और दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म 'सूर्या 42' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। इस बीच हाल ही में शूटिंग सेट से दोनों की तस्वीरें वायरल हो गईं। अब इस पर फिल्म के मेकर्स की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया पर लीक हुए फोटोज और वीडियोज पर सख्त आपत्ति जताते हुए फिल्म के निर्माताओं ने लोगों से इसे डिलीट करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने इस पर कानूनी कार्रवाई करने की भी बात कही है। 

Suriya 42: 'सूर्या 42' के लीक सीन पर नाराज हुए फिल्म के मेकर्स, कहा- डिलीट करो वरना...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें