फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को मिला कटरीना का साथ, झाड़ू से हुई अक्षय की पिटाई

Mon, 03 Feb 2020 07:45 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शेट्टी निर्देशित अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है। ऐसे में एक बार फिर सूर्यवंशी चर्चा में आ गई है और इस बार वजह कटरीना कैफ हैं। फिल्म सूर्यवंशी के सेट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कटरीना कैफ झाड़ू लगाते नजर आ रही हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Sooryavanshi - फोटो : social media
दरअसल बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में कटरीना कैफ झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में अक्षय कुमार की आवाज आती है। अक्षय पूछते हैं- कटरीना जी आप क्या कर रही हैं? इस सवाल पर कटरीना बोलती हैं- साफ-सफाई और फिर उन्हें हटने के लिए कहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Sooryavanshi - फोटो : social media
वहीं इतना कहने के बाद वो मजाक मजाक में ही अक्षय कुमार को झाड़ू करने के लिए पीछे हटने का बोलती हैं और फिर अक्षय को झाड़ू से ही मजाक मजाक में पीटने लगती हैं। वहीं वीडियो में अक्षय कुमार कहते सुनाई दे रहे हैं, 'मुझे क्यों मार रही हैं।' सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

4 of 5
Sooryavanshi - फोटो : social media
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा है, 'सूर्यवंशी के सेट पर स्वच्छता अभियान की सबसे नई ब्रैंड एम्बेस्डर मिलीं।' इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स तो जल्द से जल्द इस फिल्म को रिलीज करने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sooryavanshi - फोटो : social media
गौरतलब है कि फिल्म सूर्यवंशी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का ही हिस्सा है। फिल्म 27 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रणवीर सिंह और अजय देवगन भी एक सीन में नजर आ सकते हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम में अजय देवगन और सिंबा में रणवीर सिंह पुलिस के किरदार में नजर आ चुके हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें