बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कटरीना कैफ ने हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। अभिनेत्री ने विदेशी धरती से आकर भारत में अपने पैर जमाए हैं, जो कि आसान काम नहीं है। बीते दिन कटरीना ने अपना जन्मदिन मनाया है। अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए वह हाल ही में पति विक्की कौशल के साथ वेकेशन पर रवाना हुई थीं, जिसकी तस्वीरें सामने आई थीं। अब विक्की कौशल ने अभिनेत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है।