फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina Kaif and Vicky Kaushal Wedding: लाख पाबंदियों के बाद भी फराह खान ने शेयर कर दिया होटल के अंदर का वीडियो, डांस करते दिखे करण जौहर

Wed, 08 Dec 2021 01:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Katrina Kaif and Vicky Kaushal Wedding - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की कौशल और कटरीना कैफ 7 से 9 दिसंबर के बीच राजस्थान के होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी करने वाले हैं। शादी के फंक्शन 7 दिसंबर से ही शुरू हो चुके हैं। जिसमें शरीक होने के लिए बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां जयपुर पहुंच चुकी हैं। दोनों की शादी की प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए होटल का लैंडलाइन भी बंद करा दिया है। इसके साथ ही सिक्योरिटी टीम को मोबाइल यूज न करने का आदेश दिया गया है। हालांकि लाख कोशिशों के बाद भी करण जौहर और फराह खान का एक वीडियो सामने आया है, जो सिक्स सेंसेस फोर्ट के अंदर का माना जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Katrina Kaif and Vicky Kaushal Wedding - फोटो : सोशल मीडिया
फराह खान और करण जौहर दोनों ही कटरीना और विक्की के करीबी माने जाते हैं। दोनों इस शादी में शरीक होने के लिए वेडिंग वेन्यू में पहुंच गए हैं। उन्होंने हाल ही में एक रील वीडियो साझा किया है जो किसी होटल के कमरे का लग रहा है, फैंस का कहना है कि ये वीडियो सिक्स सेंस रिसॉर्ट का ही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Vicky Katrina Wedding - फोटो : सोशल मीडिया
विक्की व कैट अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं
कटरीना और विक्की ने अपनी शादी के प्रसारण के राइट्स सीधे अमेजन प्राइम वीडियो को 80 करोड़ रुपये में बेचे हैं। इसी वजह से कटरीना और विक्की ने अपने मेहमानों को भी एनडीए पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा है ताकि शादी से पहले कुछ भी लीक न हो।

 

4 of 5
कटरीना कैफ फैन क्लब - फोटो : Instagram
विक्की-कटरीना की शादी में शामिल होने वाले लोगों को वेडिंग प्लानर्स की तरफ से कोड दिए जाएंगे और इनका पता सिर्फ होटल के स्टाफ को ही होगा। विक्की और कटरीना राजस्थान के सवाई माधोपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं।  सोशल मीडिया पर कपल की तरफ से मेहमानों को भेजा गया स्पेशल कार्ड वायरल हो रहा, जिसमें मेहमानों से फोन को किसी भी फंक्शन में ना लेकर आने की अपील की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैटरीना कैफ पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/katrinakaif

शादी से पहले कटरीना-विकी के खिलाफ FIR
कटरीना और विकी की शादी के लिए सवाई माधोपुर के फेमस चौथ माता के मंदिर का रास्ता बंद कर दिया गया है। जिससे मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसी वजह से दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी से स्थानीय लोग नाखुश हैं। दरअसल लोगों का कहना है कि इस हाई-प्रोफाइल शादी के कारण उन्हें अपने ही शहर में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें