फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस 24 नवंबर को शायद आखिरी बार मिलेंगे रणबीर और कैटरीना!

Tue, 15 Nov 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के क्यूट जोड़ियों में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का नाम आता है लेकिन दोनों के बीच फिलहाल ब्रेकअप हो गया है और दोनों एक दूसरे से आंखे चुराते नजर आते हैं। लेकिन खबर है कि दोनों 24 नंवबर को एक दूसरे से दोबारा मिलेंगे पर शायद आखिरी बार। 
विज्ञापन

इस 24 नवंबर को शायद आखिरी बार मिलेंगे रणबीर और कैटरीना!

2 of 5
घबराइए मत हम सिर्फ दोनों की प्रोफेशनल जिंदगी की बात कर रहे हैं। पिछले तीन साल से फिल्म 'जग्गा जासूस' की शूटिंग रुक-रुक कर चल रही है। फिलहाल खबर है कि इस नवम्बर में फिल्म की शूटिंग खत्म हो जायेगी और इसी के साथ रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के प्रोफेशनल रिश्ते का भी ' द एंड ' हो जाएगा।
विज्ञापन

इस 24 नवंबर को शायद आखिरी बार मिलेंगे रणबीर और कैटरीना!

3 of 5
आपको बता दें कि अनुराग बासु निर्देशित फिल्म 'जग्गा जासूस' की आखिरी शूट 24 नवंबर को पूरी हो जायेगी। इस शेड्यूल में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के बीच कुछ खास सीन होंगे और एक या दो गानों की भी शूटिंग होगी। इसके बाद रणबीर कपूर और कैटरीना का काम इस फिल्म के लिए खत्म माना जाएगा। 

इस 24 नवंबर को शायद आखिरी बार मिलेंगे रणबीर और कैटरीना!

4 of 5
बताया जा रहा है कि दिसंबर के अंत तक अनुराग बासु इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू करेंगे। फिल्म अगले साल 7 अप्रैल को रिलीज होगी। इन दोनों की जोड़ी को एक साथ रीयल लाइफ में देखना तो अब उनके फैन्स के लिए शायद संभव नहीं है लेकिन रील लाइफ में ये जरूर एक साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस 24 नवंबर को शायद आखिरी बार मिलेंगे रणबीर और कैटरीना!

5 of 5
आपको बता दें कि इनके बीच के रिलेशनशिप की दूरियों ने 'जग्गा जासूस' पर बहुत असर डाला है। सूत्रों के अनुसार अनुराग बासु को दोनों को साथ में शूटिंग करवाने में कई परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें