फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanya Malhotra: तीन साल में चार फिल्में ओटीटी पर, सिनेमाघरों में पहुंची इकलौती फिल्म का हुआ इतना बुरा हाल

Wed, 17 May 2023 09:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 6
लव हॉस्टल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा में कभी ‘दंगल गर्ल’ बनकर सुर्खियों में छाईं अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अपनी अगली फिल्म ‘कटहल’ में पिछड़ी जाति की एक ऐसी पुलिस इंस्पेक्टर बनी हैं, जो अगड़ी जाति के एक हवलदार से प्यार करती है। सान्या की फिल्मों की खासियत ये रही है कि इनकी कहानियां समाज के अलग-अलग मुद्दों पर बात करती हैं। दिक्कत बस ये है कि उनकी फिल्में अब सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। तापसी पन्नू की तरह ही ओटीटी गर्ल बनती जा रही सान्या की नई फिल्म ‘कटहल’ की निर्माता गुनीत मोंगा के साथ साथ एकता कपूर भी हैं। दिलचस्प तथ्य यहां ये है कि एकता कपूर की कंपनी में काम करती रहीं रुचिका कपूर शेख अब नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्मों की निदेशक हैं। चलिए आपको बताते हैं सान्या की पिछली पांच फिल्मों के बारे में...
Arpita Khan: सलमान खान की बहन अर्पिता के घर में हुई चोरी, पांच लाख के डायमंड ईयररिंग्स के साथ नौकर गिरफ्तार
विज्ञापन

2 of 6
लव हॉस्टल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लव हॉस्टल (2022)

पिछले साल सान्या मल्होत्रा की एक फिल्म जी5 पर प्रसारित हुई 'लव हॉस्टल'। शंकर रमन के निर्देशन में बनी इस फिल्में बॉबी देओल विलेन के किरदार में नजर आए। ‘आश्रम’ सीरीज में अपने खतरनाक किरदार से सुर्खियों में रहे बॉबी की फिल्म बताकर इस फिल्म का खूब प्रचार किया गया। फिल्म को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया। शाहरुख खान की कंपनी रेडचिलीज के बैनर तले बनी इस फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपये बताया गया। फिल्म जब बनकर तैयार हुई तो ये सिर्फ ओटीटी पर ही रिलीज हो सकी।
TV: टीवी की ये हसीनाएं हैरेसमेंट का हो चुकी हैं शिकार, काम के बदले रखी गई थी ऐसी हैरान करने वाली शर्तें

विज्ञापन

3 of 6
हिट: द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिट: द फर्स्ट केस (2022)

बीते साल सान्या मल्होत्रा की बस एक फिल्म सिनेमाघरों तक पहुंची 'हिट: द फर्स्ट केस' और इसे रिलीज के पहले दिन ही फ्लॉप घोषित कर दिया गया। निर्देशक सैलेश कलौनू ने ये फिल्म अपनी ही इसी नाम से बनी तेलुगू फिल्म के रीमेक के रूप में बनाई। फिल्म के हीरो राजकुमार राव ने इस फिल्म से अपनी ही लगातार फ्लॉप फिल्मों का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा। मूल फिल्म की कहानी में समलैंगिकता का जोड़ दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं है। करीब 30 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 11.78 करोड़ रुपये ही रहा।
Cannes Film Festival: केंद्रीय मंत्री डॉ एल मुरुगन ने कान में की शिरकत, ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा के साथ आए नजर

4 of 6
मीनाक्षी सुंदरेश्वर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीनाक्षी सुंदरेश्वर (2021)

साल 2021 में सान्या की नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म आई ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’। इस फिल्म को बनाया करण जौहरी के कंपनी ने। निर्देशक विवेक सोनी की इस फिल्म में बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री भाग्य श्री के बेटे अभिमन्यु दासानी हीरो बने। फिल्म में सान्या ने मानाक्षी नाम की एक चुलबुली लेकिन समझदार लड़की का किरदार निभाया जो दूर के रिश्ते को बरकरार रखने की कोशिश में लगी रहती है। फिल्म बनी ही नेटफ्लिक्स ओरिजिनल फिल्म के रूप में थी। फिल्म को दर्शकों की खास प्रतिक्रिया नहीं मिली लेकिन करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने सिर्फ 10 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म के नेटफ्लिक्स से अच्छे दाम वसूल किए।
Sudipto Sen: फिल्म पर लगे आरोपों पर बोले सुदीप्तो सेन, बताया कैसे 'द केरल स्टोरी' के जरिए की इस्लाम की सेवा

विज्ञापन

5 of 6
पगलैट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पगलैट (2021)

नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुई फिल्म ‘पगलैट’ को भी उन्हीं सब लोगों ने मिलकर बनाया जिन्होंने फिल्म ‘कटहल’ में दिमाग और पैसा लगाया है। फिल्म का निर्देशन उमेश बिष्ट ने किया है। फिल्म में सान्या ने संध्या गिरी नाम की एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जिसका पति शादी के तुरंत बाद मर जाता है। ऐसे 20 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म को मिश्रित प्रतिक्रिया मिली और इसके निर्माताओं को नेटफ्लिक्स से मोटी रकम।
Bollywood: परिणीति से पहले इन अभिनेत्रियों का दिल नेताओं के लिए धड़का, खूब हुए थे अफेयर के चर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लूडो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लूडो (2020)

नेटफ्लिक्स पर कभी अभिनेत्री राधिका आप्टे की धूम हुआ करती थी। उनकी जगह निर्देशक अनुराग बसु की फिल्म ‘लूडो’ से हथियाई सान्या मल्होत्रा ने। फिल्म में सितारों की भरमार है। अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख और रोहित सराफ जैसे अभिनेताओं को लेक बनी चार अलग अलग कहानियां फिल्म ‘लूडो’ में शामिल हैं। फिल्म में अपने अभिनय से सान्या मल्होत्रा ने तारीफे तो खूब हासिल की लेकिन तब से लेकर अब तक उनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों में कामबायी के झंडे नहीं गाड़ सकी है।
Rob Marshall: राम चरण Jr NTR के साथ काम करने इच्छुक हैं निर्देशक रॉब मार्शल, बोले- उन्होंने मेरा दिल जीत लिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें