‘बिग बॉस 16’ खत्म होने के बाद भी कंटेस्टेंट्स का जलवा बरकरार है। शो खत्म होने के बाद फिल्म निर्देशिका फराह खान ने पार्टी दी। इसके बाद शेखर सुमन ने भी अपने घर में जश्न मनाया। हाल ही में एक इवेंट के दौरान शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, एमसी स्टैन, साजिद खान से लेकर सुम्बुल समेत ‘बिग बॉस’ के कई स्टार्स को स्पॉट किया गया। इस खास मौके पर मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह भी नजर आईं। कपल पैपराजी के सामने रोमांटिक अंदाज में नजर आया।