फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की आखिरी हिंदू रानी पर बनने जा रही बायोपिक, इस तरह दुश्मनों के छुड़ाए थे छक्के

Tue, 27 Aug 2019 08:56 AM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राकेश के. कौल की पुस्तक द लास्ट क्वीन ऑफ कश्मीर
कश्मीर को लेकर चल रही सरगर्मियों के बीच इस रियासत की आखिरी रानी के ऊपर फिल्म बनाने का एलान हो गया है। कश्मीर में मुगलों के आक्रमण का आखिरी दम तक मुकाबला करने वाली कोटा रानी पर बनने जा रही फिल्म में इस मशहूर किरदार की सुंदरता से लेकर इनकी वीरता तक की गाथा बड़े परदे पर उतरने जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
dal lake - फोटो : PTI
कश्मीर की आखिरी हिंदू रानी के रूप में मान्यता प्राप्त कोटा रानी का जीवन बहुत ही नाटकीय और रोमांच से भरा रहा है। कोटा रानी की कहानी जम्मू और कश्मीर की लोकगाथाओं और लोकगीतों में खूब सुनी जाती है। 13वीं सदी में कोटा रानी ने राज किया और उन्हीं को हराकर शाह मीर ने कश्मीर पर कब्जा किया। भारतीय दर्शनशास्त्र और शैव धर्म के अनुयायी रहीं इस रियासत पर कोटा रानी ने अपनी खूबसूरती, अपने मजबूत प्रशासन और अपनी सैन्य रणनीति के बूते बरसों तक राज्य चलाया। 
विज्ञापन

3 of 5
dal lake - फोटो : social media
लोकगीतों में कथा आती है कि कोटा रानी ने मध्य एशिया के आक्रांताओं से कश्मीर को बचाने के लिए न सिर्फ अपनी सुंदरता को ढाल बनाया बल्कि अपनी बहादुरी से कई मौकों पर दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए। बाद में भीतरघात के चलते कोटा रानी को हार का सामना करना पड़ा। कोटा रानी पर फिल्म बनाने का एलान सोमवार को रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स ने संयुक्त रूप से किया।

4 of 5
kashmir - फोटो : file photo
इस बारे में रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार कहते हैं, ‘कोटा रानी पर फिल्म बनाने का हमारा मुख्य मकसद उनकी शौर्य गाथा को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना है। उनके किरदार में तमाम तरह के गुण दिखते हैं और वह हमारे देश की चंद महान महिला हस्तियों में से एक रही हैं। कोटा रानी के बारे में देश के बहुत कम लोगों को पता है और हमारा प्रयास होगा कि उनकी इस कहानी को हम बड़े परदे पर पूरी भव्यता के साथ प्रस्तुत करें।’ 

पढ़ें: बॉलीवुड में देरी से दस्तक देंगी 'सायना नेहवाल', परिणीति चोपड़ा ने बीच में पकड़ा नया प्रोजेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Madhu Mantena - फोटो : file photo
वहीं फिल्म के सह निर्माता मधु मंटेना ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोटा रानी की कहानी किसी मायने में क्लियोपेट्रा की कहानी से कम नहीं है। कश्मीर में जो कुछ आजकल हो रहा है उसका सीधा संबंध किसी न किसी तरह से कोटा रानी के राज से जुड़ता है। वह भारत की धरती पर हुईं चुनिंदा वीरांगनाओं में से एक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें