फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ नया ऐलान करने के लिए शर्टलेस हुए कार्तिक आर्यन, यूजर्स बोले- 'भाई लड़कियां मर जाएंगी'

Mon, 26 Aug 2019 09:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में भूल भुलैया के सीक्वल में अपने फर्स्ट लुक का खुलासा कर फैंस को हैरान कर दिया। उनके इस लुक को सोशल मीडिया सहित फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं अब कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर अपनी शर्ट लेस तस्वीर साझा करने की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kartik aaryan - फोटो : social media
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपनी शर्टलेस तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने सस्पेंस भरा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बहुत हुई डाइट, कल के लिए उत्साहित हूं।' फैंस कार्तिक आर्यन की तस्वीर और कैप्शन को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए उनकी तस्वरी की तारीफ भी कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
anveshikasharma नाम के इंस्टाग्राम हैंडल ने लिखा- 'यार जान लोगे आप एक दिन।' missh_cutie24 ने कमेंट किया- 'ओए जान लेने का इरादा है क्या कार्तिक, मेरे क्रश।' welcometojazzycity लिखते हैं- 'भाई ये पिक देखकर गर्ल्स मर जाएंगी।' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट पर कार्तिक आर्यन की शर्ट लेस तस्वीर की तारीफ की है। 



4 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : instagram
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन के पास भूल भुलैया 2, जान्हवी के साथ दोस्ताना 2, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर के साथ 'पति पत्नी और वो' जैसी फिल्में हैं। इसके साथ ही कार्तिक ने सारा अली खान के साथ इम्तियाज अली की फिल्म का शूट भी जल्द ही खत्म किया है। वहीं सारा और कार्तिक आर्यन के एक-दूसरे को डेट करने की भी खबर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sara Ali Khan and Kartik Aaryan - फोटो : instagram
हाल ही में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को एक अस्पताल के बाहर देखा गया था। दरअसल कार्तिक आर्यन के पिता अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हीं से मिलने के लिए एक्टर के साथ पहुंची थीं सारा अली खान। हालांकि कार्तिक के पिता अस्पताल में क्यों भर्ती हैं इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें