फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir First Multiplex: 32 साल बाद घाटी में होगी सिनेमा की वापसी, दिखाई जाएगी आमिर खान और राजामौली की फिल्म

Mon, 19 Sep 2022 09:47 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कश्मीर में सिनेमाघर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के शोपियां व पुलवामा में सिनेमाघरों की शुरुआत की जाएगी। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को इन दोनों मल्टीप्लेक्स का लोकार्पण कर दिया है। हालांकि, 'श्रद्धा' की वजह से इन सिनेमाघरों का व्यावसायिक संचालन अगले सप्ताह से शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। यानी, अगले हफ्ते शोपियां व पुलवामा के लोग बड़े पर्दे पर सिनेमा का आनंद ले पाएंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 32 साल बाद खुलने जा रहे सिनेमाघरों में आमिर खान की फिल्म की स्क्रीनिंग कराई जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 4
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आरआरआर बनी घाटी में प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म 
बता दें कि लोकार्पण के बाद सभी आयु वर्ग के लोगों ने पुलवामा और एमसी शोपियां में नए सिनेमाहॉल का दौरा किया। इस दौरान, सभी को भाग मिल्खा भाग, आरआरआर, स्वदेस और बोस: द फॉरगॉटन हीरो के ट्रेलर दिखाए गए। साथ ही छात्रों के लिए एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर की स्क्रीनिंग भी आयोजित कराई गई। यानी तीन दशक बाद कश्मीर में स्क्रीनिंग पाने वाली पहली फिल्म आरआरआर है। वहीं, श्रीनगर में मल्टीप्लेक्स मंगलवार से आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की विशेष स्क्रीनिंग के साथ शुरू होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
शोपियां में शुरू किया गया सिनेमा हॉल - फोटो : पीआरओ
अभी तक जम्मू-कश्मीर में क्यों नहीं थे सिनेमाघर?
आंतकियों की धमकी और हमलों के कारण आज से 32 साल पहले 19 सिनेमाहॉल को एक के बाद एक बंद कर दिया गया था। हालांकि, 1999 में फारूक सरकार ने रीगल, नीलम व ब्रॉडवे को खोलने की कोशिश की, लेकिन सितंबर महीने में रीगल पर ग्रेनेड हमला हुआ। जिसके बाद रीगल पर ताला लग गया और बड़े पर्दे पर फिल्में देखने के लिए कश्मीर की आवाम को 300 किमी का सफर तय कर जम्मू या फिर किसी अन्य स्थान पर जाना पड़ा।
विज्ञापन

4 of 4
सिनेमाघर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
कैसा होगा घाटी का पहला मल्टीप्लेक्स?
कश्मीर घाटी का पहला मल्टीप्लेक्स इनोक्स श्रीनगर में बनकर तैयार है। इसकी क्षमता 520 सीट की है। इसमें तीन आडिटोरियम होंगे। सूत्रों का कहना है कि 20 सितंबर को उप राज्यपाल इसका उद्घाटन कर सकते हैं। इसके शुरू होने से दर्शक बड़े पर्दे पर सिनेमा देखने का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें