अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने भी फिल्म में आलिया के बार-बार शिवा का नाम लेने की वजह बताई है। इस दौरान आलिया के डायलॉग्स के पीछे की वजह बताते हुए अयान ने कहा, 'लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं। लेकिन जब मैं बात करता हूं तो बहुत बार लोगों का नाम लेता हूं, ये मेरी आदत है। इसलिए स्क्रिप्ट में भी मेरी यह आदत दिखने को मिली और फिल्म में भी नजर आई।" वहीं, अभिनेता रणबीर कपूर ने बताया कि ब्रह्मास्त्र की टीम के पास 'ब्रह्मास्त्र फीडबैक' नाम का एक समूह ग्रुप है, जहां हर कोई प्रतिक्रिया, मीम्स, आलोचना साझा करता है और खुद का मजाक उड़ाता है। रणबीर ने कहा कि वे सभी इस प्रक्रिया का आनंद लेते हैं, क्योंकि इस तरह की चर्चा तभी होती है जब कोई फिल्म पॉप कल्चर का हिस्सा बन जाती है।