श्याम बेनेगल
- फोटो : Social Media
फिल्म ‘मुजीब- द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ (Mujib: The Making of a Nation) की शूटिंग बीते दो साल के दौरान लगातार चलती रही और फिल्म के प्रोडक्शन का काम बीते साल दिसंबर में पूरा हुआ। बांग्लादेश के लोकप्रिय कलाकार अरिफिन शुवू (Arifin Shuvoo) इस फिल्म में मुजीब बने हैं। उनके अलावा फिल्म में नुसरत इमरोज तिशा, फजलुर रहमान बाबू, चंचल चौधरी और नुसरत फारिया की अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म को अतुल तिवारी और शमा जैदी ने मिलकर लिखा है। अभिनेता विकी कौशल के पिता शाम कौशल ने फिल्म में एक्शन निर्देशन का काम किया है। फिल्म के ज्यादातर तकनीशियन भारत के ही हैं, जिनमें सिनेमैटोग्राफ आकाशदीप, वीडियो संपादक असीम सिन्हा, संगीतकार शांतनु मोइत्रा आदि मुख्य रूप से शामिल हैं।