ऊंचाई
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'ऊंचाई' को बड़े पैमाने पर नेपाल, दिल्ली, मुंबई, आगरा, लखनऊ और कानपुर में शूट किया गया है। बता दें कि 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले निर्देशक सूरज आर. बड़जात्या सात साल बाद इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। सभी राजश्री फिल्मों की तरह, 'ऊंचाई' भी एक फैमिली इंटरटेनर फिल्म होगी। इस फिल्म के जरिए पहली बार अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और बोमन ईरानी जैसे महान कलाकार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं।