बॉलीवुड की हर लव स्टोरी की अलग ही कहानी है...किसी की लव स्टोरी स्कूल-कॉलेज से शुरू होती है और किसी की शूटिंग के दौरान...लेकिन एक जोड़ी ऐसी भी है, जिसकी लव स्टोरी वन नाइट स्टैंड से शुरू हुई थी। और यह फेमस कपल है मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह। इन दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म या कॉमेडी सीरियल से सेट पर नहीं बल्कि वन नाइट स्टैंड से शुरू हुई थी। बता दें कि ये दोनों पहली बार फिल्म पप्पू पास हो गया के सेट पर मिले थे।