फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somy Ali: सलमान खान पर एक्स गर्लफ्रेंड ने फिर साधा निशाना, लगाए वर्षों तक सिगरेट से जलाने और मारपीट के आरोप

Fri, 02 Dec 2022 09:51 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोमी अली, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सोमी अली एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। अभिनेत्री ने सलमान खान के साथ अपनी पुरानी फोटो शेयर करते हुए एक बार फिर अभिनेता पर निशाना साधा है। सोमी अली ने सलमान खान पर मारपीट का आरोप लगाया और फिर कुछ देर बाद ही अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया। इतना ही नहीं सोमी अली ने सलमान खान का सपोर्ट करने वाली अभिनेत्रियों पर भी हमला बोला। आइए जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान, सोमी अली - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोमी अली ने सलमान खान के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें अभिनेता उन्हें गुलाब का फूल देते नजर आ रहे हैं। इसके साथ सोमी ने लिखा, अभी बहुत कुछ होने वाला है। मेरे शो को भारत में बैन कर दिया गया और फिर वकीलों ने मुझे धमकाया। तुम कायर आदमी हो। मुझे प्रोटेक्ट करने के लिए 50 वकील खड़े हो जाएंगे, जो मुझे सिगरेट से जलने और फिजिकल अब्यूज से बचाएंगे जो मेरे साथ वर्षों तक तुमने किया है।

Box Office Report: 'दृश्यम 2' की कमाई की रफ्तार जारी, 'भेड़िया' के किले में सेंध लगाने आ गई 'एन एक्शन हीरो'
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान, सोमी अली - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे सोमी अली ने अभिनेत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा, उन सभी अभिनेत्रियों को शर्म आनी चाहिए जो महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले आदमी का सपोर्ट कर रही हैं। ऐसे अभिनेताओं को भी शर्म आनी चाहिए, जिन्होंने इसे सपोर्ट किया। अब ये आर या पार की लड़ाई है।' सोमी अली का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। हालांकि, कुछ देर बाद ही अभिनेत्री ने इसे डिलीट कर दिया था।

Pushpa: ‘पुष्पा’ के रंग में रंगीं रूसी महिलाएं, फिल्म की रिलीज से पहले ‘सामी सामी’ पर डांस का वीडियो वायरल


 
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान, सोमी अली - फोटो : सोशल मीडिया
यह पहली बार नहीं है जब सोमी अली ने सलमान खान पर निशाना साधा है। अभिनेत्री ने मैंने प्यार किया का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था कि इनकी पूजा करना बंद करो। इसके साथ ही बिना नाम लिए उन्होंने सलमान खान पर मारपीट का आरोप भी लगाया था। बता दें कि 90 के दशक में सोमी अली और सलमान खान रिलेशनशिप में थे। दोनों साथ में कई विज्ञापन में भी नजर आए थे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला और वह अमेरिका शिफ्ट हो गईं। 

Boman Irani Birthday: 42 साल की उम्र में ‘वायरस’ ने ली फिल्मी दुनिया में एंट्री, कभी करते थे वेटर की नौकरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें