पार्थ समथान
- फोटो : सोशल मीडिया
पार्थ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने अपने डबिंग सैशन की कुछ फोटोज शेयर करते हुए एक लंबा इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने संजय दत्त, रवीना टंडन और फिल्म की पूरी टीम के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है। एक्टर ने लिखा है, 'शूटिंग पूरी हुई!! इन तस्वीरों में ढेर सारे इमोशंस समाहित हैं। कठिन परिश्रम, धैर्य और सबसे महत्वपूर्ण सकारात्मक रवैया। पूरी टीम के साथ 'घुड़चढ़ी' की शूटिंग पूरी करना एक शानदार अनुभव रहा'।