पति की सलामती और लंबी उम्र मांगने का दिन है करवा चौथ। 17 अक्टूबर गुरुवार को महिलाएं सुहाग का व्रत करवा चौथ रखेंगी। फिल्मों में करवा चौथ का चलन कोई नया नहीं है। चाहे फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ हो या हम दिल दे चुके सनम... बॉलीवुड की इन फिल्मों में करवा चौथ का जलवा बरकरार रहा। वक्त बदला, तो कहानी में भी बदलाव आया, लेकिन करवा चौथ की महत्ता बरकरार रही।