कपूर खानदान में किसी भी त्योहार की अलग ही रौनक देखने को मिलती है । हर साल की तरह कपूर खानदान की बहुओं ने साथ में करवाचौथ मनाया । अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर ने सोशल मीडिया पर करवाचौथ स्पेशल एक फोटो शेयर की है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
sunita kapoor
- फोटो : instagram
इस फोटो में कपूर फैमिली की बहू-बेटियों के साथ उनकी दोस्त भी नजर आ रही हैं। बस इस तस्वीर से अगर कोई गायब है तो वो हैं श्रीदेवी । पिछले साल करवाचौथ की फोटो में श्रीदेवी भी शामिल थीं । इस बार सभी ने उनको मिस किया । फोटो शेयर करते हुए सुनीता कपूर ने लिखा, 'हम तुम्हें बहुत याद कर रहे हैं श्री...' ।
विज्ञापन
3 of 5
sunita kapoor
- फोटो : instagram
इस फोटो में सुनीता कपूर के अलावा रीमा कपूर, रवीना टंडन, नीलम कोठारी, लाली धवन और महीप कपूर नजर आ रही हैं । संजय कपूर की पत्नी महीप ने भी श्रीदेवी को याद किया । इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भावुक कमेंट किए ।
4 of 5
sunita kapoor
- फोटो : instagram
पिछले साल करवाचौथ की तस्वीरें भी सामने आई हैं । इनमें श्रीदेवी रेड कलर की साड़ी पहने बहुत खूबसूरत लग रही हैं । बता दें कि इसी साल फरवरी में श्रीदेवी का दुबई के एक पांच सितारा होटल में बाथटब में डूबने से निधन हो गया था। श्रीदेवी के निधन के बाद उन्हें फिल्म 'मॉम' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था ।
कपूर फैमिली के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और नेहा धूपिया ने अपना पहला करवाचौथ मनाया । अनुष्का शर्मा और करीना कपूर की करवाचौथ स्पेशल तस्वीरें वायरल हो रही हैं । करीना लाइम ग्रीन कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लगीं । वहीं अनुष्का येलो कलर की साड़ी में दिखीं ।