फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karva Chauth 2022: दीपिका से करीना तक, करवा चौथ का व्रत नहीं रखतीं ये हसीनाएं, कुछ तो हो चुकी हैं ट्रोल

Wed, 12 Oct 2022 09:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करीना. दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया
करवा चौथ का व्रत हर सुहागन महिला की जिंदगी में काफी अहमियत रखता है। भारत में लाखों महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को पूरे मन और श्रद्धा के साथ रखती हैं। बॉलीवुड में भी इस खास दिन की चमक देखने को मिलती है। कई अभिनेत्रियां इस दिन अपने पति के लिए व्रत रखती हैं। इस मामले में अभिनेता भी पीछे नहीं रहते। लेकिन इन सबके बीच कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जो इस दिन व्रत ना रखकर किसी और तरह करवा चौथ का दिन खास मनाती हैं। हालांकि कुछ अभिनेत्रियां व्रत ना रखने की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की पत्नी हैं और सिंधी परिवार की बहू हैं। सिंधी समाज में इस त्योहार को बहुत धूमधाम के साथ बनाया जाता है लेकिन दीपिका इस व्रत को नहीं रखती हैं । दीपिका का मानना है कि आपस में प्यार बनाए रखने के लिए व्रत रखने से ज्यादा एक दूसरे का साथ देना ज्यादा जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें:- Karwa Chauth 2022: रणवीर से आयुष्मान तक, अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हैं ये सितारे
विज्ञापन

3 of 6
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने साल 1980 में धर्मेंद्र से शादी रचाई थी। धर्मेंद्र पंजाबी परिवार से तालुक रखते हैं और पंजाबियों में इस त्योहार का काफी महत्व है लेकिन शादी के 40 साल से भी हो जाने के बाद भी हेमा यह व्रत नहीं रखती हैं। अभिनेत्री का मानना है कि प्यार दिल में होता है।

यह भी पढ़ें:- Karwa chauth 2022: जब श्रीदेवी ने पायलट से कर दी थी यह डिमांड, इसके बाद किया था चांद का दीदार

4 of 6
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल खन्ना
इस लिस्ट मे ट्विंकल खन्ना का नाम भी शामिल है। ट्विंकल और अक्षय कुमार की शादी को 21 साल हो गए हैं और अभिनेत्री का मानना है कि किसी एक के भूखे रहने से दूसरे की उम्र नहीं लंबी हो सकती है। हालांकि, अभिनेत्री इसके लिए ट्रोल भी हो चुकी हैं। ट्विंकल ने एक बार ट्वीट किया था कि लोग 40 साल की उम्र में भी दूसरी शादी करने से नहीं डरते। जब पूरी जिंदगी हमें किसी के साथ रहना ही नहीं है तो लंबी उम्र की कामना करना बेकार है। इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था, जिसके बाद उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए ये बयान दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
करीना कपूर खानदान की बेटी और पटौदी परिवार की बहू हैं। उनकी और सैफ की शादी को 10 साल हो गए हैं। करीना ने कभी भी करवा चौथ का व्रत नही रखा है। करीना का मानना है कि पति के लिए प्यार जाहिर करने के लिए व्रत की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनम कपूर,आनंद आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम
सोनम कपूर 
सोनम कपूर ने भी अपने पति आनंद अहूजा के व्रत नहीं रखती हैं। उनकी शादी को चार साल हो गए हैं। हालांकि, सोनम अपने पहले करवा चौथ पर काफी उत्साहित थीं। इस दिन के लिए अभिनेत्री के नई दुल्हन की तरह सजी थीं। हाथों में महंदी लगाए सोनम ने कुछ फोटोज भी शेयर की थीं। लेकिन उन्होंने अपने पति के लिए व्रत नहीं रखा था। आनंद नहीं चाहते हैं कि सोनम उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें