कार्तिक आर्यन
तो वहीं कार्तिक के काम पर वापसी की बात लोगों को पसंद नहीं आई और यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'देखो ध्यान रखो। ज्यादा कूल मत बनो। समझे न।' तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या यार अभी तो ठीक हुए हो भैयू। कोई काम पर वापसी नहीं।' एक ने लिखा, 'अभी काम पर नहीं जाने का। चुप चाप घर में बैठने का। केस हर दिन बढ़ रहे हैं।' अन्य एक यूजर ने लिखा कि, 'घर मैं बैठे रहो। पिछले साल हम लोगों को क्या बोले थे। वनवास खत्म। अभी शुरू भी नहीं हुआ।'