फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी धारावाहिकों के सेटों पर तेजी से फैल रहा कोरोना, दूसरी लहर के बीच तापसी ने शुरू कर दी ये फिल्म

विज्ञापन
1 of 6
तापसी पन्नू
हिंदी मनोरंजन उद्योग में कोरोना ने चारों तरफ पांव पसार लिए हैं। इसके चलते तमाम बड़ी फिल्मों की शूटिंग स्थगित की जा रही है। टेलीविजन धारावाहिकों में काम करने वालों के बीमार पड़ने की सोमवार को तमाम खबरें एक साथ आने से दिन भर हड़कंप मचा रहा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर नई फिल्मों की रिलीज पर भी पड़ा है। इस बीच, अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कोरोना की दूसरी लहर के बीच ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग यहां मुंबई में शुरू कर दी।
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार
रविवार से लेकर सोमवार के बीच तमाम बड़े सितारे कोरोना संक्रमित पाए गए। अक्षय कुमार को तो अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। हालांकि, उनका कहना यही है कि ये डॉक्टरों की सलाह पर एहतियातन किया गया लेकिन उनकी फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है। फिल्म के सेट पर 40 से ज्यादा और लोगों के भी कोरोना संक्रमित होने खबर सोमवार को सामने आई। महाराष्ट्र सरकार के नए दिशा निर्देशों के चलते फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग भी बंद हो गई है। इस फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट कोरोना संक्रमित होने के बाद अपना इलाज करा रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल
करण जौहर की फिल्म कंपनी की शशांक खेतान के निर्देशन में बन रही अनाम फिल्म की शूटिंग भी बंद हो गई है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर की जगह हाल ही में भूमि पेडनेकर की एंट्री हुई। उनके साथ साथ फिल्म के हीरो विकी कौशल भी सोमवार को कोरोना पॉजीटिव पाए गए। उधर जानकारी ये भी मिली कि गोविंदा को कोरोना अपनी हाल ही कोलकाता यात्रा के दौरान हुआ। गोविंदा के संक्रमित होने से पहले उनकी पत्नी में संक्रमित होने के लक्षण दिखे थे।

4 of 6
राजन शाही, रुपाली गांगुली
टीवी जगत में तेजी से फैल रहा कोरोना
सोमवार को सबसे ज्यादा हड़कंप टेलीविजन इंडस्ट्री में मचा। एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा मुख्य कलाकारों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इन कलाकारों में शुभांगी अत्रे, कनिका मान, नारायणी शास्त्री, राजवीर सिंह, अबरार काजी, रूपाली गांगुली और निर्माता राजन शाही शामिल हैं। इन कलाकारों को होम क्वारंटीन किया गया है और इसके चलते इनके धारावाहिकों ‘भाबीजी घर पर हैं’, ‘अनुपमां’, ‘ये हैं चाहतें’ आदि की शूटिंग पर असर पड़ा है। धारावाहिक लेखकों को पहले से चल रही कहानी में इस तरह बदलाव करने को कहा गया है कि जो सितारे बीमार हैं, उनकी अनुपस्थिति में भी शूटिंग चलती रहे।
विज्ञापन

5 of 6
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
फिल्मों की रिलीज खिसकी
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर नई फिल्मों की रिलीज पर भी पड़ा है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ अब 30 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘चेहरे’ और सैफ अली खान व रानी मुखर्जी की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ की रिलीज पहले ही टल चुकी है। कंगना रणौत की 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ की तारीख फिलहाल नहीं टली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तापसी पन्नू, मिताली राज
नई फिल्म की भी शूटिंग शुरू
उधर, मुंबई में लगातार फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच ही वॉयकॉम 18 ने अपनी नई फिल्म ‘शाबास मिठू’ की शूटिंग यहां मुंबई में शुरू कर दी। कंपनी की आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक पहले दिन की शूटिंग में तापसी पन्नू और निर्देशक राहुल ढोलकिया ने हिस्सा लिया। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज की बायोपिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें