'भूल भुलैया 2
- फोटो : सोशल मीडिया
अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल भुलैया 2' साल 2007 में आई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म "भूल भुलैया" का सीक्वेल है। 20 मई को रिलीज होने वाली इस में कार्तिक आर्यन के अलावा तब्बू और कियारा आडवाणी भी आएंगी। वहीं, फिल्म के पहले भाग की बात करें तो 'भूल भुलैया' में अक्षय कुमार, विद्या बालन, राजपाल यादव, अमीषा पटेल, शाइनी अहूजा और परेश रावल नजर आए थे।