फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of The Day: वरुण की गोद में कियारा तो यादों में गुम हुए नीना-गजराज, 10 तस्वीरों से देखें सेलिब्रिटी अपडेट

Sun, 22 May 2022 10:02 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
आज का सेलिब्रिटी अपडेट - फोटो : insta
आज के समय में एक आम इंसान से लेकर हर बड़े से बड़ा सेलिब्रिटी भी सोशल मीडिया पर मौजूद है, क्योंकि यह एक सबसे अच्छा जरिया है एक दूसरे संग जुड़े रहने का। बॉलीवुड स्टार्स भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ निजी और काम से जुड़ी चीजों को साझा करते रहते हैं। इस समय कई स्टार्स की फिल्में सिनेमाघरों में हैं वहीं कुछ की रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में सितारें सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आज भी कई स्टार्स ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी निजी जिंदगी के खास लम्हों को शेयर किया है। तो चलिए तस्वीरों के जरिए जानते हैं कि किसी सेलिब्रिटी ने दिया है क्या अपडेट।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
कियारा आडवाणी और वरुण धवन - फोटो : insta
वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर की आगामी फिल्म 'जुग जुग जियो' इस समय काफी चर्चा में है। आज इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में वरुण धवन अचानक कियारा को सबके सामने गोद में उठाकर भाग जाते हैं। हालांकि यह एक प्रमोशन का हिस्सा था और वरुण व कियारा ने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 11
गजराज राव, नीना गुप्ता - फोटो : insta
अभिनेता गजराज राव और अभिनेत्री नीना गुप्ता ने फिल्म बधाई दो के दिनों को याद करते हुए एक बेहद खूबसूरत सी सेल्फी पोस्ट की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता गजराज राव ने लिखा, बातों बातों में जितेंद्र और प्रियंबदा याद आ गए। बता दें कि फिल्म बधाई दो में ये दोनों कलाकार पति-पत्नी की भूमिका में दिखाई दिए थे।

4 of 11
श्रेया घोषाल, अपने बेटे और पति के साथ - फोटो : insta
आज सिंगर श्रेया घोषाल के बेटे दिव्यान का जन्मदिन था। इस मौके पर श्रेया ने अपने बेटे और पति के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने बेटे दिव्यान पर जमकर प्यार लुटाया है। बता दें कि दिव्यान आज एक साल के हो गए हैं।
विज्ञापन

5 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : insta
इस समय फिल्म 'भूल भुलैया 2' सिनेमाघरों में है और इसे दर्शकों का बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। वह फैंस के बीच जाकर फिल्म का प्रमोशन किया करते था, जिसका असर अब दिख भी रहा है। फिलहाल अभिनेता अब भी दर्शकों के बीच जाकर उनसे इंटरेक्शन कर रहे हैं। अब वह अपनी फिल्म के अच्छे प्रदर्शन की खुशी में एक थियेटर के बाहर पहुंचे। इसी बीच कार्तिक हाउसफुल का बोर्ड दिखाकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए भी नजर आए।
विज्ञापन

6 of 11
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
हिना खान इस समय कान फिल्म फेस्टिवल में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री ने आज कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी फइल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का पोस्टर भी लॉन्च किया। जिसके लिए वह कान महोत्सव में शिरकत करने गई थीं। 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' के इस फिल्म के जरिए हिना इंडो-हॉलीवुड फिल्म में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म के पोस्टर को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी साझा किया है।
विज्ञापन

7 of 11
ईशा गुप्ता - फोटो : insta
अपने बोल्ड तस्वीरों से सनसनी मचाने वाली ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपनी सिजलिंग तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में ईशा आसमानी रंग की फ्रंट नेक ओपन ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें देखने के बाद यूजर्स खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं।

8 of 11
शेफाली शाह परिवार के साथ - फोटो : insta
शेफाली शाह को उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। आज अभिनेत्री का जन्मदिन है। अपने जीवन के इस खास दिन को उन्होंने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया है। तस्वीरों में वह अपने पति और बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं।

9 of 11
अनिल कपूर - फोटो : insta
उम्र सिर्फ एक नंबर है और कुछ नहीं। ये बात अभिनेता अनिल कपूर पर बिलकुल सही बैठती है। वह आज भी बेहद जवां दिखाई देते हैं। अभिनेता ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह बेहद स्टाइलिश अंदाज में पोज देते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल यह सारी तैयारी 'जुग जुग जियो' ट्रेलर लॉन्च के लिए थी। तैयार होने के बाद अनिल कपूर ने सोचा क्यों न कुछ तस्वीरें हो जाएं और इन तस्वीरों को उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

10 of 11
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
कान महोत्सव के पहले दिन से ही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपने हर लुक से खूब वाहवाही मिल रही हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने कान महोत्सव में अपने खास ड्रेसिंग सेंस से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इस नए लुक में वह लूई वीटॉन की बटन वाली स्कर्ट के साथ व्हाइट प्रिंटेड शर्ट में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने नी-हाई बूट्स के साथ लुक को कंप्लीट किया है। बता दें कि दीपिका लुई वीटॉन की पहली भारतीय एम्बेसडर बनी हैं।
विज्ञापन

11 of 11
सुष्मिता सेन परिवार और दोस्तों के साथ - फोटो : insta
अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजों को शेयर करती रहती हैं। अभिनेत्री ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ खास पल बिताए, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है।  यह सरप्राइज उनकी बेटी रिनी सेन ने प्लान किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें