फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: नौसेना के जवानों के साथ कार्तिक ने मनाया आजादी का अमृत महोत्सव, वायरल हुईं तस्वीरें

Sun, 14 Aug 2022 08:48 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी हुई है। अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान तक इस साल उनसे पीछे नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के बाद उनके खाते में कई बड़े प्रोजेक्ट आ गए हैं। इस बीच अपने बिजी शेड्यूल से कुछ समय निकालकर उन्होंने नौसेना के जवानों के साथ कुछ समय बिताया है। 
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक ने आजादी के 75वें सालगिरह से एक दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इन खास पलों को लोगों के साथ शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर की कई फोटोज और वीडियोज हैं जिसमें एक्टर जवानों के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को कार्तिक ने कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'जय जवान, एक दिन नौसेना के जांबाज जवानों के साथ।'
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट किए गए वीडियोज में देखा जा सकता है कि कार्तिक नौसेना के जवानों के साथ वीडियो गेम का लुत्फ उठाते नजर आ रह हैं। साथ एक ही वीडियो में वह डांस भी करते दिख रहे हैं। इस दौरान वह जवानों को 'भूल भुलैया 2' का फेमस स्टेप भी सिखाते दिखे। फैंस को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इंस्टा पर उनके इन पोस्ट पर लोग कमेंट बॉक्स में जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'भूल भुलैया 2' के बाद कार्तिक जल्द ही रोहित धवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम शहजादा है। इसके अलावा वह 'सत्यप्रेम की कथा' और 'कैप्टन इंडिया' में भी एक्टिंग करते दिखेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें