कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी
- फोटो : social media
इससे पहले हाल ही में कार्तिक एक पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन को ठुकराने के बाद चर्चा में आए थे। नौ करोड़ रुपये के इस ऑफर को मना करने के बाद लोगों से अभिनेता की जमकर तारीफ भी थी। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो अपनी सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक जल्द ही फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा हंसल मेहता की 'कैप्टन इंडिया', शशांक घोष की ओटीटी फिल्म, अलाया एफ के साथ फ्रेडी और कृति सेनन के साथ शहजादा में भी दिखाई देंगे।