फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aryan: फ्लॉप फिल्मों पर कार्तिक आर्यन का बड़ा बयान, कहा- मेरा करियर खत्म कर देगी एक असफल मूवी

Fri, 02 Sep 2022 05:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के समय से तेज हुए इस चलन की चपेट में अब धीरे-धीरे कई फिल्में आती जा रही है।

विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के बायकॉट का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के समय से तेज हुए इस चलन की चपेट में अब धीरे-धीरे कई फिल्में आती जा रही है। बीते दिनों कई बड़ी फिल्में इस ट्रेंड की बलि चढ़ चुकी हैं। इसी बीच अब फिल्मों के लगातार फ्लॉप होने पर अभिनेता कार्तिक आर्यन का बड़ा बयान सामने आया है। इस साल रिलीज हुई एक्टर की फिल्म भूल भुलैया के बाद के शायद ही कोई ऐसी फिल्म हो, जिसे सिनमेघरों में संतोषजनक भीड़ देखने को मिली है। ऐसे में एक्टर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान स्टार किड्स और इनसाइडर्स पर तंज कसा। 

विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
एक वेबसाइट से हुई बातचीत  में उन्होंने कहा कहा कि ‘मैं पैडेड नहीं हूं, जैसे कि बॉलीवुड के इनसाइडर्स हैं।’ इतना ही नहीं इस दौरान अपने इस बयान ने उन्होंने स्टार किड्स और नेपो एक्टर्स पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक बाहरी व्यक्ति होने की वजह से ऐसी फिल्म देने में बहुत जोखिम होता है जो बॉक्स ऑफिस पर असफल हो जाती है। अभिनेता ने यह भी कबूल किया कि इंडस्ट्री में उनका सपोर्ट करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों पर बात करते हुए कार्तिक ने कहा कि उन्हें फिल्मों के फ्लॉप होने से ही समस्या है। एक्टर ने बताया कि इस बात का उन पर काफी गहरा असर पड़ता है। कार्तिक ने कहा है कि अपने करियर में वह एक भी फ्लॉप फिल्म अफॉर्ड नहीं कर सकते, क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो इससे उनका पूरी करियर खत्म हो जाएगा। कार्तिक ने कहा एक ‘आउटसाइडर’ होने की वजह से फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्हें आसानी से दोबारा मौका नहीं मिलेगा। लेकिन इनसाइडर्स को इसकी चिंता ही नहीं, उनके पास तो मौकों की भरमार होती है।

विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी - फोटो : social media

इससे पहले हाल ही में कार्तिक एक पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन को ठुकराने के बाद चर्चा में आए थे। नौ करोड़ रुपये के इस ऑफर को मना करने के बाद लोगों से अभिनेता की जमकर तारीफ भी थी। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो अपनी सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया 2 के बाद कार्तिक जल्द ही फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा हंसल मेहता की 'कैप्टन इंडिया', शशांक घोष की ओटीटी फिल्म, अलाया एफ के साथ फ्रेडी और कृति सेनन के साथ शहजादा में भी दिखाई देंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें