फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan : कार्तिक आर्यन की फैन का एयरपोर्ट पर हुआ जबरदस्त स्वागत, देख एक्टर बोले- मुझे ही बुला लिया होता

Sat, 26 Nov 2022 07:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में से एक हैं। बीते कुछ महीनों से उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ती जा रही है। उनके चाहने वाले उनकी एक झलक पाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। कार्तिक भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करते और मौका मिलने पर उनके साथ सेल्फी जरूर लेते हैं। फिल्मों के अलावा कार्तिक सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। अक्सर वह अपने फैंस के वीडियोज अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने एक फैन का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो चर्चा में बना हुआ है।
Bhediya: 'भेड़िया' के कलेक्शन में दूसरे दिन आया उछाल, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कर डाला इतने करोड़ का बिजनेस
विज्ञापन

2 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की जो कार्तिक की सबसे बड़ी फैन है, उसके स्वागत के लिए उसका दोस्त कार्तिक आर्यन का कटआउट लेकर आया है। इसे देखकर वह काफी खुश हो जाती है। इस वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि वह कार्तिक आर्यन की बहुत बड़ी फैन है। 
Kartik Aaryan Exclusive: 'हेरा फेरी 3' पर कार्तिक का सबसे बड़ा बयान, निर्माता-निर्देशक भी सोच में पड़ जाएंगे
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ''मुझे ही बुलाया लिया होता, कटआउट की क्या जरूरत थी, लेकिन बहुत सोच-समझकर स्वागत किया गया।''  उनके इस पोस्ट पर अब लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। एक फैन ने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, ''आपके इसी व्यवहार के कारण आप सबसे अधिक पसंद किए जाते हैं।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ' कितना प्यारा वेलकम है।''
Vikram Gokhale: पीएम मोदी ने विक्रम गोखले को दी श्रद्धांजलि, उद्धव ठाकरे ने भी दुख जताते हुए कही यह बात
विज्ञापन

4 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद फैंस अब कार्तिक आर्यन से और अधिक उम्मीद कर रहे हैं। कार्तिक जल्द ही थ्रिलर फिल्म 'फ्रेडी' में दिखाई देंगे। यह फिल्म दो दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। यही नहीं, कार्तिक कृति सेनन के साथ फिल्म 'शहजादा' में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह 'सत्यप्रेम की कथा' में  कियारा आडवाणी के साथ काम कर रहे हैं।
Drishyam 2 Box Office Day 9: दूसरे शनिवार फिर बढ़ी 'दृश्यम 2' की रफ्तार, कमाए इतने करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें