फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में कार्तिक आर्यन की हुई ऐसी हालत, देखते ही याद आएंगे 'रॉकस्टार' के रणबीर कपूर

Mon, 11 May 2020 01:20 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कार्तिक अक्सर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए वीडियोज और फोटोज साझा करते रहते हैं। तो वहीं लॉकडाउन के बीच कार्तिक आर्यन अपने फैंस का भी भरपूर मनोरंजन करने में जुटे हुए हैं। लेकिन लॉकडाउन में कार्तिक की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें देखकर किसी को भी फिल्म रॉकस्टार के रणबीर कपूर की याद आ जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
लॉकडाउन के बीच कार्तिक आर्यन की हालत ऐसी हो गई है कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। कार्तिक का जो नया रूप देखने को मिल रहा है वो है बढ़ी हुई दाढ़ी और हाथ में गिटार। कार्तिक ने हाल ही में इसी लुक में अपना एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। जिसे देख उनके फैंस भी पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है?
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media
दरअसल कार्तिक ने जो वीडियो फैंस के साथ साझा किया है उसमें वो बड़ी ही शिद्दत से गिटार बजाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी अंगुलियों में दर्द भी होने लगता है। लेकिन फिर भी वो गिटार बजाते रहते हैं। वीडियो में कार्तिक इतना बेहतरीन गिटार बजाते नजर आ रहे हैं कि कोई भी सुनकर हैरान हो जाए। लेकिन वीडियो के अंत में आखिर कार्तिक की पोल खुल ही जाती है।
 

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वीडियो के अंत में एक फोन बज जाता है जिससे उनकी पोल खुल जाती है कि वो बस गिटार बजाने की एक्टिंग कर रहे थे। असल में तो उनके फोन में म्यूजिक बज रहा था। इस वीडियो को साझा करते हुए कार्तिक ने फनी कैप्शन भी लिखा है। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा, 'अब मुझसे नफरत करने वाले तो यही बोलेंगे कि मैं गिटार नहीं बजा रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कार्तिक का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्तिक का ये मजाकिया अंदाज उनके फैंस को भी हंसने पर मजबूर कर रहा है। कार्तिक की बढ़ी हुई दाढ़ी और शिद्दत से गिटार बजाना बिल्कुल रॉकस्टार के रणबीर कपूर की याद दिला रहा है। तो वहीं उनके लुक से कुछ लोगों के कबीर सिंह की भी याद आ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें