फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana-Kartik: कंगना रणौत ने कार्तिक आर्यन को कहा सेल्फ मेड, एक्टर ने दिया ऐसा रिएक्शन

Tue, 28 Feb 2023 12:31 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kartik Aaryan Kangana Ranaut - फोटो : social media
कंगना रणौत ने हाल ही में कार्तिक आर्यन को लेकर ट्वीट किया था। उस ट्वीट के जरिए कंगना ने कार्तिक की काफी तारीफ की थी। जिसके, बाद रविवार के दिन अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे कार्तिक आर्यन से मीडिया ने कंगना के ट्वीट के बारे में पूछा था। जिस पर कार्तिक ने कंगना को थैंक्यू कहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Kartik Aaryan Kangana Ranaut - फोटो : social media
कंगना ने की कार्तिक की तारीफ, एक्टर ने कहा थैंक्यू
दरअसल, बीते दिनों आस्क कंगना सेशन के दौरान अभिनेत्री से एक यूजर ने पूछा था कि वह कार्तिक के बारे में क्या पसंद करती हैं। जिसके बाद उन्होंने कार्तिक को लेकर ट्वीट किया था और एक्टर को एक सेल्फ मेड कलाकार बताया था। उन्होंने लिखा था-कार्तिक सेल्फ मेड हैं और वह अपने पाथ को फॉलो करते हैं। वह किसी भी ग्रुप का हिस्सा नहीं है। वह कुल हैं। इसी बीच मुंबई में रविवार की रात को एक इवेंट के दौरान कार्तिक आर्यन से कंगना के उस ट्वीट को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा-मेरी सराहना के लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं, और मैं उनके काम का प्रशंसक भी रहा हूं। इसलिए मेरे लिए यह काफी बड़ी तारीफ है, जब यह उनके जैसी किसी कलाकार ने की हो। इसलिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। 



Salman Khan: शाहरुख खान नहीं सलमान बनने वाले थे ‘बाजीगर’ के विक्की मल्होत्रा, इस वजह से भाईजान ने छोड़ी फिल्म
विज्ञापन

3 of 5
Kartik Aaryan Kangana Ranaut - फोटो : social media
बीते साल भी कंगना ने की थी कार्तिक की तारीफ
वहीं, बीते साल भी धाकड़ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी कंगना ने कार्तिक की तारीफ में कहा था कि उन्हें एक्टर पर गर्व और प्यार है। जिसके, बाद एक्टर ने भी कंगना को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि मैं वाकई में बहुत खुश हूं कि उन्होंने ऐसा बोला है। मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक छोटा सा पार्ट देखा था, जहां उन्होंने ऐसा कहा था। कार्तिक ने आगे कहा कि काफी अच्छा लगता है जब ऐसा कोई कलाकार आपकी सराहना करता है। 

शादी के बाद पहली बार काम पर पहुंचीं कियारा आडवाणी

4 of 5
Kartik Aaryan Kangana Ranaut - फोटो : social media
फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग हुई खत्म
कंगना ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग पूरी कर ली है। वह इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाले हैं। 'इमरजेंसी' इसी साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में कंगना के साथ अनुपम खेर सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं। 

Gallan Mitthiyan: रिलीज हुआ मीत का रोमांटिक ट्रैक 'गल्लां मिठियां', एक दिन में बटोरे रिकॉर्डतोड़ व्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Aaryan Kangana Ranaut - फोटो : social media
कार्तिक को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
वहीं कार्तिक आर्यन की बात करें, तो उनकी फिल्म शहजादा हाल ही में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर कुछ खास रिस्पांस नहीं आया है। शहजादा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया था और कार्तिक के साथ मूवी में कृति सेनन भी नजर आईं थी। हालांकि इसी बीच अवार्ड्स फंक्शन में भूल भुलैया 2 के लिए अपना 'पहला' बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीतने के बाद कार्तिक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें