फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन करेंगे इस पंजाबी गायक का किरदार, जिसकी मौत बनी हुई है 'मर्डर मिस्ट्री'

Sun, 29 Dec 2019 01:56 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन, अमर सिंह चमकीला - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता कार्तिक आर्यन हल्के फुल्के किरदारों के बाद अब चुनौतियों से जूझने की तैयारी कर रहे हैं। खबर है इम्तियाज अली के निर्माण में बनने वाली दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की बायोपिक में कार्तिक मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 4
kartik aaryan - फोटो : social media
सूत्रों से पता चला है कि कार्तिक को अमर सिंह चमकीला का मुख्य किरदार निभाने के लिए इम्तियाज अली ने ऑफर दिया है। सूत्र ने कहा, 'इम्तियाज के साथ कार्तिक की यह दूसरी फिल्म होगी, लेकिन इस फिल्म को वह खुद निर्देशित नहीं करेंगे। फिल्म को इम्तियाज अली और रिलायंस एंटरटेनमेंट मिलकर निर्मित करेंगे और इम्तियाज अली के भाई साजिद अली इस फिल्म को निर्देशित करेंगे।' साजिद अली ने बीते साल फिल्म लैला मजनू के साथ निर्देशन की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

3 of 4
kartik aaryan - फोटो : social media
29 साल के चुलबुले अभिनेता कार्तिक आर्यन का करियर इस समय उछाल मार रहा है। वह हिंदी सिनेमा में बैक टू बैक फिल्में दे रहे हैं। पति, पत्नी और वो और लुका छुपी जैसी फिल्मों के साथ उनका साल 2019 बहुत अच्छा बीता है। इन फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी से उन्होंने फिल्म निर्माताओं का दिल जीत लिया है और वह अब सबकी पहली पसंद बने हुए हैं। दोस्ताना 2, भूल भुलैया 2 और लव आज कल 2 जैसी बड़ी फिल्मों से फिलहाल 2020 में भी उनकी झोली भरी हुई है।
विज्ञापन

4 of 4
अमर सिंह चमकीला - फोटो : social media
बात करें पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की तो उनकी मौत एक रहस्यमयी हत्या है। वह एक बेखौफ गायक थे जो अपनी बातों को अपने गीतों के जरिए समाज के सामने परोसते थे। अपनी इस बेबाकी की वजह से ही वह सभी की आंखों में खटकते थे। 8 मार्च 1988 को एक मोटरसाइकिल गिरोह ने उन्हें दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया था। गायक की हत्या का दोषी आतंकवादियों को माना गया। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना था कि अमर पंजाब के बेहतरीन गायक थे। इस वजह से दूसरे गायकों ने साजिश करके उन्हें मार डाला। यही कारण है कि इस गायक की मौत अब तक राज बनी हुई है।

बर्फीली वादियों के बीच नया साल मनाएंगे ये सितारे, अनुष्का-विराट से सैफ-करीना तक की देखें तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें