फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजू से ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना ने की डिंपल से शादी, जलाने के लिए घर के सामने से निकाली थी बरात

Sun, 29 Dec 2019 01:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना उस शख्स का नाम है जिसने एक पूरी पीढ़ी को, फिल्मों के जरिए ही सही, पर रोमांस करना सिखाया। राजेश खन्ना का सुपरस्टारडम भले ही ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन जिस कदर उस छोटे से दौर में लोगों ने उन्हें चाहा, उन्हें लेकर जो दीवानगी थी, वैसी शायद हिंदी फिल्मों के किसी अभिनेता को नसीब नहीं हुई। कहा जाता है सुपरस्टार राजेश खन्ना उनका पहला प्यार थे।
विज्ञापन

2 of 5
राजेश खन्ना
60-70 के दशक में अंजू और राजेश की लव स्टोरी काफी चर्चे में रही थी। राजेश खन्ना पर वैसे तो बहुत लड़कियां मरती थीं लेकिन अभिनेत्री अंजू महेंद्रू से वह बेहद करीब रहे। आज राजेश खन्ना के जन्मदिन पर बताते हैं कैसे अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना के प्यार भरे रिश्ते में दरार आ गई। अंजू और राजेश बचपन के साथी थे। दोनों ने कॉलेज में भी साथ ही पढ़ाई की थी। फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने लिव इन में रहना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
राजेश खन्ना

1960 की बात है, तब राजेश फिल्मों में काम पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। अंजू भी मॉडल थीं और एक्टिंग के लिए ट्राई कर रही थीं। लेकिन जब काका बहुत बड़े स्टार बन गए तो उनका स्वभाव भी बदल गया। कहीं न कहीं वो चाहते थे कि अंजू भी उस स्टारडम को महसूस करें। अंजू महेन्द्रू उस समय के पॉपुलर पाउडर का विज्ञापन करती थीं, जो अचानक खत्म हो गया।

4 of 5
राजेश खन्ना
काका को तारीफ करने वाले लोगों की जरूरत थी और वो उन्हीं लोगों से घिरे रहना पसंद करते थे। जल्द ही दोनों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई। स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में अंजू ने बताया था, उनकी एक फिल्म फ्लॉप क्या हुई, वो झल्ला गए थे। बहुत ज्यादा मूडी किस्म के आदमी थे। ब्रेकअप के बाद राजेश ने अपने से 16 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। कहा जाता है जब राजेश खन्ना की बरात बांद्रा से जुहू जा रही थी तो उन्होंने उसका रास्ता बदला और वो उसे जानबूझ कर अंजू महेंद्रू के घर के सामने से लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dimple kapadia
धीरे-धीरे डिम्पल कपाड़िया से भी उनका रिश्ता तल्ख होता चला गया। अपने जीवन के आखिरी चरण में राजेश खन्ना बहुत अकेले हो गए। हालांकि काका की जिंदगी के आखिरी साल में अंजू महेन्द्रू वापस उनके करीब हो गई थीं और उनके अंतिम सांस लेने के समय भी वह उनके साथ थीं। उन्हें कैंसर ने जकड़ लिया था। 18 जुलाई 2012 को ये सुपरस्टार अलविदा कह गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें