कार्तिक आर्यन-तृप्ति डिमरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
चंदू चैंपियन के अलावा, कार्तिक आर्यन के पास भूल भुलैया 3 भी है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में तृप्ति डिमरी, विद्या बालन भी नजर आने वाली हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में माधुरी दीक्षित भी नजर आ सकती हैं। हालांकि, इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मेकर्स इस फिल्म को इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।