फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehzada Trailer: सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा कार्तिक की शहजादा का ट्रेलर, पठान के साथ लॉन्च करने की तैयारी

Thu, 05 Jan 2023 09:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शहजादा' को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि यह फिल्म इस साल 10 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। अब 'शहजादा' से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म का ट्रेलर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के साथ कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' का ट्रेलर सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म पठान - फोटो : social media
बता दें कि फिल्म 'शहजादा' अल्लू अर्जुन की फिल्म अलावैकुंठपुरम की रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन भी दिखने वाली हैं। यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म है।
Deepika Padukone: दीपिका के लिए फिर लकी साबित होगी 25 जनवरी की तारीख, टूटेगा लगातार फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला
विज्ञापन

3 of 4
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'शहजादा' वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले रिलीज हो रही है। दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स इसके ट्रेलर को भी बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी में जुट गए हैं। आपको बता दें कि फिल्म 'पठान' इसी महीने 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। 
Karan Johar: फीस बढ़ाने की मांग पर करण जौहर ने अभिनेताओं को लिया आड़े हाथ, कहा- यह फिल्म...
विज्ञापन

4 of 4
पठान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म 'पठान' के जरिए शाहरुख खान करीब 5 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाते नजर आएंगे। हालांकि, बीते वर्ष भी वह फिल्मों में नजर आए, लेकिन वह सिर्फ कैमियो रोल में ही दिखे। 'पठान' में वह लीड एक्टर के रूप में लंबे वक्त बात वापिसी कर रहे हैं। इसमें उनका एक्शन देखने को मिलेगा।
Raveena Tandon: जाड़े के मौसम में रवीना टंडन ने बेजुबानों की मदद को बढ़ाया हाथ, कानपुर चिड़ियाघर में भेजे हीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें