फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: 135 करोड़ में नहीं बिकी कार्तिक की फिल्म ‘धमाका’, नेटफ्लिक्स ने बताया सौदे का असली सच

विज्ञापन
1 of 6
धमाका में कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram/kartikaaryan
टोटल 30 करोड़ में बनी एक कोरियन फिल्म की आधिकारिक हिंदी रीमेक के लिए क्या कोई ओटीटी कंपनी 135 करोड़ रुपये दे सकती है? ये सवाल उन खबरों के बाद फिल्म इंडस्ट्री के जानकार यहां एक दूसरे से पूछ रहे हैं जिसमें कहा गया है कि ये रकम नेटफ्लिक्स नामक ओटीटी ने कार्तिक आर्यन की सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही फिल्म ‘धमाका’ के लिए दी है। इस बारे में जब ‘अमर उजाला’ ने कायदे से तफ्तीश कि तो पता चला कि ये आकंड़ा सच नहीं है।
विज्ञापन

2 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिक आर्यन की जब से फिल्म ‘लव आजकल’ सुपर फ्लॉप हुई है, उनकी बॉक्स ऑफिस साख खतरे में है। फिल्म इंडस्ट्री में ये माना जा रहा है कि वह सोलो हीरो मैटीरियल नहीं हैं। उनकी जो फिल्में अब तक सुपरहिट हुई हैं, उनमें वे हर फिल्म में कलाकारों की पूरी एक मंडली के साथ रहे हैं।  ‘लुकाछुपी’ और ‘पति पत्नी और वो’ में वह सोलो हीरो रहे और दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर औसत सफलता ही पा सकीं। ‘लव आजकल’ तक आते आते कार्तिक का करिश्मा ही हवा हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ब्रांडिंग एक्सपर्ट का ये भी मानना है कि अपनी हर फिल्म की हीरोइन के साथ उनकी मोहब्बत के किस्सों ने भी कभी उन्हें गंभीर अभिनेता नहीं बनने दिया। वह अपनी छवि खिलंदड़ कलाकार की बनाना चाहते हैं लेकिन अब लोग रिश्तों में गंभीर लोगों को तवज्जो ज्यादा देते हैं। कार्तिक का पहले सारा अली खान से सरेआम इश्क करना और फिर अनन्या पांडे के साथ यहां वहां नजर आना उनके खिलाफ ही गया है। सूत्र बताते हैं कि निर्देशक शरन शर्मा से मिलते ही क्रिकेट पर आधारित उनकी फिल्म को लेकर खबरें फैला देने और फिर करण जौहर के इसका खंडन करने से भी उनकी छवि खराब हुई है।

4 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram - kartikaarya
अब, ताजा शिगूफा कार्तिक की ब्रांडिंग टीम ने उनकी करीब 30 करोड़ रुपये में बनी फिल्म के 135 करोड़ रुपये में बिकने को लेकर फैलाया है। इस ‘प्लांट’ कराई खबर के बाद से फिल्म इंडस्ट्री के तमाम जानकार ‘अमर उजाला’ को और दूसरे ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी इस बारे में फोन कर रहे हैं। ‘अमर उजाला’ ने इस बारे में अपने सूत्रों के जरिए तफ्तीश की। फिल्म बनाने वाली कंपनी से लेकर फिल्म खरीदने वाली कंपनी तक लोगों के बात की गई। कार्तिक आर्यन को गुरुवार तक करण जौहर का साथ मिला हुआ था तो कोई कुछ अपने नाम के साथ बताने को तैयार नहीं था। सवाल सबसे एक ही था ‘क्या कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘धमाका’ को नेटफ्लिक्स ने 135 करोड़ रुपये में खरीदा है?’
विज्ञापन

5 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
नेटफ्लिक्स में ‘अमर उजाला’ के सूत्र कहते हैं, ‘ये सब हवा हवाई बातें हैं और ये आंकड़े सच नहीं हैं।’ सिनेमा खासतौर से हिंदी सिनेमा में पिछले कुछ साल से प्रेस रिलीज को ही खबर मान लेने का चलन बढ़ा है। कुछ बड़ी पीआर एजेंसियां और प्रोडक्शन हाउस चाहते भी यहीं हैं कि उनकी प्रेस रिलीज को सच समाचार मानकर उसे हू ब हू प्रकाशित कर दिया जाए। इसे लेकर तरह तरह के दबाव भी बनाने की कोशिश होती है। लेकिन, फिल्म ‘धमाका’ को लेकर सच यही है कि ये फिल्म नेटफ्लिक्स ने 135 करोड़ रुपये में कतई नहीं खरीदी है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म के ओटीटी राइट्स इसके आधे में भी नहीं बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘धमाका’ की मेकिंग के दौरान भी खूब सुर्खियां बनाईं। दावा किया गया कि ये फिल्म सिर्फ 10 दिन में पूरी हुई और इसके लिए कार्तिक आर्यन को 20 करोड़ रुपये दिए गए। कोरियन फिल्म ‘द टेरर लाइव’ की रीमेक फिल्म ‘धमाका’ के टीजर को भी दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं नहीं मिली हैं। फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला और राम माधवानी हैं। राम माधवानी ने ही ये फिल्म निर्देशित की है, वह इससे पहले सोनम कपूर को लेकर फिल्म ‘नीरजा’ बना चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें