फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कहां हैं 'चंद्रकांता' के कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह, फिल्मों में आने से पहले बार में करते थे काम

Fri, 16 Apr 2021 04:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahbaz khan - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों में निगेटिव रोल प्ले करने वाले शाहबाज खान ने राजू चाचा, चल मेरे भाई, बादल, जय हिंद और मेहंदी जैसी फिल्मों में काम किया है। लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें चंद्रकांता में निभाए कुंवर वीरेंद्र विक्रम के किरदार से मिली। इस किरदार में शाहबाज खान की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा। ये सीरियल ना सिर्फ 90 के दशक के सबसे लोकप्रिय सीरियलों में शुमार रहा बल्कि इसने रातोंरात शाहबाज को ऐसे स्टारडम से नवाजा कि उनका सितारा ही चमक उठा।

विज्ञापन

2 of 5
shahbaz khan - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद तो शाहबाज खान के पास जैसे टीवी शोज और फिल्मों के ऑफर्स की लाइन लग गई। 'चंद्रकाता' से पहले शाहबाज ने एक-दो फिल्मों में काम किया था लेकिन उनसे उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली, पर 'चंद्रकांता' शाहबाज के करियर में टर्निंग पॉइट साबित हुई। शाहबाज को आज भी उनके दमदार डायलॉग के लिए याद किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
शहबाज खान - फोटो : Social Media

क्या आप जाते हैं कि फिल्मों और टीवी की दुनिया में आने से पहले शाहबाज खान बार में काम करते थे ? आपको बता दें शाहबाज वैसे तो जाने-माने क्लासिकल सिंगर उस्ताद आमिर खान के बेटे हैं, लेकिन घर में परिस्थितियां कुछ ऐसी बनीं कि उन्हें बार में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा। शाहबाज खान को टीवी सीरियल 'टीपू सुल्तान' में पहला ब्रेक मिला।

4 of 5
शहबाज खान - फोटो : Social Media
शुरुआती चंद सालों में शाहबाज को अपने कदम जमाने के लिए थोड़ी मशक्कत जरूर करनी पड़ी, लेकिन उसका फायदा शाहबाज को मिला 'चंद्रकांता' के रूप में। इस सुपरहिट शो के बाद शाहबाज खान ने 'बेताल पचीसी' जैसे कई हिट शो किए और दर्जनों फिल्मों में भी काम किया। अपने दो दशक के करियर में शाहबाज खान को अमिताभ बच्चन से लेकर ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे कई बड़े स्टार्स के साथ काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहबाज खान - फोटो : Social Media
उनके पास आज भले ही फिल्मों के कम ऑफर हैं, लेकिन टीवी पर शाहबाज खान ने अभी भी अपनी धाक जमाई हुई है। बीते समय वह छेड़छाड को आरोप को लेकर चर्चा में थे। शाहबाज खान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। उनके ऊपर एक टीनेजर लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा था। हालांकि शाहबाज ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखते हुए आरोपों को निराधार बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें