फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर पति पत्नी और वो को मिली बंपर ओपनिंग, कार्तिक और भूमि के करियर की पहली हैट्रिक

Sat, 07 Dec 2019 01:48 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Pati Patni Aur Woh - फोटो : social media
टी सीरीज की फिल्म पति पत्नी और वो को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन मिली ओपनिंग ने कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर को करियर की हैट्रिक लगाने का मौका दे दिया है। कार्तिक के लिए उनके करियर की ये अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग रही है। यहां तक कि बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी ने भी पहले दिन इतनी कमाई नहीं की थी।
विज्ञापन

2 of 4
Pati Patni Aur Woh - फोटो : social media
शनिवार को मिले आंकड़ों के मुताबिक निर्देशक मुदस्सर अजीज की फिल्म पति पत्नी और वो ने बॉक्स ऑफिस पर नौ करोड़ 10 लाख रुपये की ओपनिंग ली है। इसके पहले कार्तिक की सबसे अच्छी ओपनिंग वाली फिल्म लुकाछुपी थी, जिसने रिलीज के पहले दिन आठ करोड रुपये की कमाई की थी। कार्तिक की बाकी फिल्मों में फिल्म प्यार का पंचनामा 2 ने पहले दिन छह करोड़ 80 लाख, सोनू के टीटू की स्वीटी ने छह करोड़ 42 लाख और प्यार का पंचनामा ने सिर्फ 92 लाख रुपये की रिलीज के पहले दिन कमाए थे।
विज्ञापन

3 of 4
पति पत्नी और वो का गाना धीमे-धीमे - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक की सोनू के टीटू की स्वीटी और लुकाछुपी के बाद ये लगातार तीसरी कामयाब फिल्म है, वहीं फिल्म की हीरोइन भूमि पेडनेकर ने भी सांड की आंख और बाला के बाद इस फिल्म से कामयाबी का स्वाद चखते हुए हैट्रिक लगा दी है। इसी के साथ भूमि हिंदी सिनेमा की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार हो रही हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक साल में लगातार तीन हिट फिल्में दी हों।
विज्ञापन

4 of 4
पति पत्नी और वो - फोटो : instagram
अपनी रिलीज के दिन हर बार सिद्धिविनायक मंदिर जाने वाले कार्तिक शुक्रवार को भी मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर देखे गए। शनिवार इस बारे में संपर्क करने पर कार्तिक आर्यन की तरफ से तो कोई टिप्पणी इस बंपर ओपनिंग पर नहीं की गई लेकिन भूमि जरूर चहकती नजर आईं। भूमि कहती हैं, 'ये साल बतौर कलाकार मेरे लिए बेमिसाल रहा है। मैंने अपनी हर फिल्म में कुछ अलग करने की कोशिश की और मेरी हर फिल्म के किरदार दूसरों से बिल्कुल अलग रहे। एक कलाकार की संतुष्टि यही है। मैं उम्मीद करती हूं कि पति पत्नी और वो बहुत बड़ी हिट साबित हो। एक अभिनेत्री होने के नाते मेरी कोशिश आगे भी यही रहेगी कि मैं अपने प्रशंसकों को हर बार सिनेमाघर तक ला सकूं और अलग अलग किरदारों से उनका बेहतरीन मनोरंजन कर सकूं।' अमर उजाला रिव्यू में फिल्म पति पत्नी और वो को तीन स्टार मिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें