कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, सारा अली खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
और, इसके बाद कार्तिक के करियर का ‘लव आजकल’ हो गया। उनके किसी सलाहकार ने उन्हें ये समझा दिया कि खबरों में रहना है तो लवर ब्वॉय की इमेज परदे से लेकर सड़क तक दिखानी होगी। पहले वह अनन्या पांडे के साथ खूब ‘इलू इलू’ करते दिखे। वहां मामला थोड़ा शांत हुआ तो सारा अली खान के साथ तो उन्होंने सारी हदें ही तोड़ दी। दोनों जहां मीडिया वालों को देखते वहीं शुरू हो जाते। इन हरकतों के चलते सारा अली खान का तो कुछ नहीं बिगड़ा क्योंकि अब तक उनका कुछ बना भी नहीं हैं। लेकिन, कार्तिक आर्यन की इमेज का इन्हीं चक्करों में बंटाधार हो गया।