कार्तिकेय 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
छठे दिन तेलुगु भाषी क्षेत्रों में फिल्म ने करीब 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि हिंदी बेल्ट में 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कार्तिकेय 2' ने अपनी रिलीज के छठे दिन सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में 4 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है। फिल्म अब तक कुल 40 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलता भी दिख रहा है, लिहाजा अगले दो दिनों में इसके कलेक्शन में और इजाफा होगा। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म 'कार्तिकेय 2' सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी शानदार जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएसए में फिल्म 1 मिलियन डॉलर के कलेक्शन की ओर बढ़ रही है। चारों ओर हो रही फिल्म की तारीफों को देखते हुए मेकर्स इसे कनाडा समेत कुछ अन्य देशों में भी रिलीज कर रहे हैं।