साल 2022 को साउथ फिल्मों के नाम कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस साल साउथ की लगभग हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है और इन दिनों छोटे बजट की फिल्म 'कार्तिकेय 2' का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। शनिवार यानी 13 अगस्त को रिलीज हुई निखिल सिद्धार्थ की इस फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है। खास बात ये है कि हिंदी वर्जन में भी यह फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। वहीं, अब 'कार्तिकेय 2' का सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो मेकर्स को खुश करने वाला है।