फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से टूट गया इन पांच अभिनेत्रियों का रिश्ता, तलाक के बाद बिता रही हैं खुशहाल जिंदगी

Mon, 07 Dec 2020 09:00 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मनीषा कोइराला और महिमा चौधरी - फोटो : फाइल
उतार चढ़ाव किसकी जिंदगी में नहीं आते, ये तो सिक्के के दो पहलू हैं जो हमेशा समय के साथ उल्टी पल्टी मारते रहते हैं। आम आदमी हो या सेलिब्रिटी, सबकी जिंदगी में अच्छा और बुरा वक्त आता जाता रहता है। लेकिन इस वक्त को कौन अच्छे से नियंत्रित करता है ये सामने वाले पर निर्भर करता है। बॉलीवुड में ऐसी तमाम अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने एक साधारण लड़की की तरह अपना घर बसाया। लेकिन इनकी जिंदगी ने करवट बदली और किन्हीं वजहों से इन्हें तलाक लेना पड़ा। आज ये अभिनेत्रियां भले अकेली हों लेकिन हिम्मत के साथ ये अपनी खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। चलिए आपको आज ऐसी ही पांच अभिनेत्रियों से मिलवाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
करिश्मा कपूर और संजय कपूर - फोटो : फाइल
करिश्मा कपूर 
इस लिस्ट में पहला नाम है करिश्मा कपूर का। करिश्मा, कपूर खानदान की पहली बेटी हैं जिन्होंने सबसे पहले बॉलीवुड में कदम रखा। उनका फिल्मी करियर शानदार रहा। करियर की ऊंचाईयों पर उन्होंने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। इस शादी से करिश्मा के दो बच्चे भी हुए। हालांकि साल 2016 में दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई और वे अलग हो गए। करिश्मा ने हार नहीं मानी और सारा ध्यान अपने बच्चों पर लगा दिया। जब बच्चे बड़े हो गए तो उन्होंने एक बार फिर फिल्मी पर्दे पर रुख किया। इस साल के शुरुआत में उनकी वेब सीरीज 'मेंटलहुड' रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा
मशहूर मॉडल और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। शादी के कुछ साल तक तो सब ठीक रहा लेकिन फिर आपसी कलह बढ़ने लगी। अरबाज और मलाइका ने इसके बाद तलाक का फैसला कर लिया। शादी के करीब 10 साल बाद दोनों अलग हो गए। मलाइका और अरबाज का बेटा भी जो अपनी मां के साथ ही रहता है। तलाक के बाद मलाइका बिलकुल भी नहीं टूटीं। फिलहाल वे इन दिनों अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

4 of 6
संगीता बिजलानी - फोटो : ट्विटर
संगीता बिजलानी
एक दौर में संगीता बिजलानी का नाम सलमान खान से खूब जोड़ा जाता था। लेकिन उन्होंने क्रिकेटर अजरुद्दीन से शादी कर ली। संगीता और अजहर का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया और साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया। आज संगीता अकेले खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। कभी-कभार उन्हें सलमान के साथ भी स्पॉट किया जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
महिमा चौधरी - फोटो : instagram: mahima_chaudhary_fan_club
महिमा चौधरी
शाहरुख खान की फिल्म 'परदेस' से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली अभिनेत्री महिमा चौधरी अब फिल्मों से गायब हो चुकी हैं। साल 2006 में उन्होंने बॉबी मुखर्जी से शादी कर ली थी। महिमा की शादी महज सात साल ही चली और फिल दोनों अलग हो गए। महिमा का एक बेटा है जिसे वह अकेले ही पाल रही हैं। अक्सर वह बड़े इवेंट्स में नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम
मनीषा कोइराला
90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने बिजनेमैन सम्राट दहल से शादी की थी। हालांकि उनका ये रिश्ता कुछ ही दिनों बाद खराब हो गया था। शादी के महज दो साल बाद ही मनीषा और सम्राट का तलाक हो गया। फिल्मी पर्दे से कुछ समय दूर रहने के बाद मनीषा ने फिर से कमबैक किया। बीते साल वह फिल्म प्रस्थानम में नजर आई थीं। इस साल उनकी वेब सीरीज 'मस्का' भी रिलीज हुई थी। 

शादी के बंधन ने बंधी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अभिनेत्री, कोरोना काल में की कोर्ट मैरिज

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें