फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karisma Kapoor: फिल्मों से दूर रहकर भी लग्जरी लाइफ गुजारती हैं करिश्मा कपूर, जानें कैसे उठाती हैं इतना खर्च

Wed, 19 Oct 2022 09:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कपूर खानदान की बड़ी बेटी और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 90 के दशक में एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। उस दौर में करिश्मा खूबसूरती के साथ अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज किया करती थीं। हालांकि साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। संजय और करिश्मा की शादी लगभग 13 साल तक चली। इसके बाद दोनों ने साल 2016 में अपनी राहें अलग कर लीं। 
Photos Of The Day: ब्लैक ड्रेस में कटरीना कैफ की कातिल अदा और मौनी का हॉट अवतार, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

2 of 4
बच्चों के साथ करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
तलाक के बाद भी करिश्मा ने अपनी लग्जरी लाइफ को मेनटेन रखा है। वह दो बच्चों की मां हैं और अकेले ही कियान और समायरा की देखभाल कर रही हैं। करिश्मा खुद के साथ अपने बच्चों की भी हर छोटी बड़ी जरूरतों को बखूबी पूरा करती हैं। ऐसे में मन में यह सवाल उठता है कि फिल्मों से दूर रहने के बावजूद एक्ट्रेस इतनी आलीशान जिंदगी कैसे बिता रही हैं? इस सवाल का जवाब हम आपके लिए ले आए हैं। 
Filmy Wrap: साजिद खान की मुश्किलें बढ़ीं और कानूनी पचड़ों में फंसी ‘थैंक गॉड’, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
 
विज्ञापन

3 of 4
बच्चों के साथ करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा अपने सोशल मीडिया हैंडल से कई विज्ञापन करती हैं जिससे उन्हें अच्छी कमाई होती है। इसके अलावा तलाक के वक्त संजय ने करिश्मा को एलिमनी के रूप में मोटी रकम भी दी थी। इसके अलावा उनके पति ने उन्हें एक फ्लैट भी दिया है। यही नहीं बच्चों के खर्च के लिए संजय हर महीने करिश्मा को 10 लाख रुपये भी देते हैं। 
Vaishali Takkar Case:  वैशाली ने को-स्टार निशांत मलकानी को बताई थीं कई राज की बातें, बोले- मैं न्याय दिलवाऊंगा
विज्ञापन

4 of 4
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो संजय ने अपने बच्चों के नाम 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे थे जिससे 10 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिलते हैं। यह रकम भी करिश्मा के पास ही जाती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो शादी के बाद करिश्मा ने डेंजरस इश्क से बॉलीवुड में वापसी की थी। हालांकि उनकी दूसरी पारी सफल नहीं रही थी। इसके कई साल बाद उन्होंने ओटीटी की तरफ रुख किया। उन्हें मेंटलहुड वेब सीरीज में देखा गया था।
KRK: केआरके ने फिल्म 'भेड़िया' को लेकर उड़ाया वरुण धवन का मजाक, राहुल रॉय की फिल्म जुनून से की तुलना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें