फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा के पूर्व पति ने ऐसे सेलिब्रेट की शादी की तीसरी सालगिरह, पत्नी का भी जागा प्यार

Sun, 14 Apr 2019 12:55 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Karisma Kapoor Sunjay Kapur - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर ने शनिवार को अपनी पत्नी प्रिया सचदेव के साथ शादी की दूसरी सालगिरह मनाई। उनके दोस्तों और रिश्तेदारों ने उन्हें सालगिरह की बधाई भी दी। अब प्रिया सचदेव ने भी बेहद शानदार अंदाज में पति संजय कपूर को शादी की सालगिरह की बधाई दी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
Sanjay Kapoor, Priya Sachdev - फोटो : social media
प्रिया सचदेव ने इंस्टाग्राम पर अपने प्यारे पति के साथ तस्वीर शेयर की और उनके लिए बेहद खास पोस्ट भी लिखा। अपनी और संजय कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए प्रिया सचदेव ने पोस्ट में लिखा,' शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरे प्यारे हैंडसम हसबैंड, एक महिला के तौर पर तुमने मुझे हर जरूरी राह दिखाई है, तुमने मुझे हर पल और हर दिन अपने प्यार से बेहद खूबसूरत और खास एहसास करवाया है। तुम्हारे प्यार की मैं बहुत कद्र करती हूूं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Sunjay Kapur - फोटो : file photo
आपको बता दें कि संजय कपूर से प्रिया सचदेव से 13 अप्रैल 2017 को शादी की थी। प्रिया सचदेव की यह दूसरी तो वहीं संजय कपूर की यह तीसरी शादी है। संजय कपूर की पहली पत्नी डिजाइनर नंदिता मथानी थीं। नंदिता से संजय कपूर के दो बच्चे हैं वहीं करिश्मा से भी दो बच्चे हैं। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों के नाम समायरा और कियान हैं। करिश्मा से तलाक लेने के बाद भी संजय के उनसे रिश्ते अच्छे हैं। दोनों बच्चों के साथ वकेशन पर भी जाते रहते हैं। 

4 of 5
Sunjay Kapur - फोटो : Instagram
पिछले साल दिसंबर पर संजय कपूर पांचवीं बार पिता बन गए हैं। प्रिया और संजय को बेबी ब्वॉय हुआ है। संजय और प्रिया ने अपने बच्चे का नाम तैमूर की तरह ही काफी यूनिक रखा है। इनके बच्चे का नाम अजारियस है। 42 साल की प्रिया दूसरी बार मां बनी हैं। प्रिया ने संजय से पहले होटल बिजनेस करने वाले विक्रम चटवाल से शादी की थी। विक्रम और प्रिया की एक बेटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sunjay Kapur - फोटो : file photo
करिश्मा कपूर की बात करें तो संजय और करिश्मा ने साल 2016 में तलाक लेकर अपनी 13 साल की शादी को खत्म कर दिया था। कहा जाता है करिश्मा कपूर ने संजय कपूर के साथ अपने वैवाहिक जीवन में आई दरारों की असल वजह प्रिया सचदेव को बताया था। करिश्मा ने अपने केस में शिकायत की थी कि प्रिया उनके घर में रहती हैं जिससे उनको मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें