फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या के फ्लैट के बाहर रात 3 बजे तक क्या कर रहे थे सलमान, क्यों देनी पड़ी थी सुसाइड की धमकी

Sun, 14 Apr 2019 12:29 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
salman aishwarya
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी के बारे में लोग आज भी जानना चाहते हैं । दोनों का रिश्ता कुछ महीनों में ही खत्म हो गया था लेकिन फैंस इनके रिश्ते की सच्चाई के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं । हाल ही में दोनों की 20 साल पुरानी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । इस फोटो में सलमान-ऐश्वर्या साथ बैठे नजर आ रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 7
salman aishwarya
खबरों की मानें तो ये उस समय की फोटो है जब दोनों प्यार में थे । दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में काम किया था । इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हुआ । दोनों के अफेयर की खबरें मीडिया में आते देर नहीं लगी । सलमान-ऐश्वर्या ने भी अपने रिलेशन को पब्लिक कर दिया था। 
विज्ञापन

3 of 7
Aishwarya Rai, salman khan
ऐश्वर्या, सलमान के साथ उनके परिवार के भी बहुत करीब हो गई थीं । सलमान की बहनों अलवीरा और अर्पिता के साथ भी ऐश्वर्या की बॉन्डिंग काफी अच्छी थी । वहीं ऐश्वर्या के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे । फिर अचानक एक दिन खबर आई कि सलामन और ऐश्वर्या के रिश्ते में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है । 

4 of 7
salman aishwarya
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 'कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि नवंबर 2001 को सलमान, ऐश्वर्या के फ्लैट पर पहुंचे और जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे । वो कह रहे थे कि मुझे अंदर आने दो । किसी ने ये भी बताया कि सलमान ने कहा अगर उन्हें अंदर नहीं आने दिया तो वो सुसाइड कर लेंगे ।'
विज्ञापन

5 of 7
salman aishwarya
'ये सारा ड्रामा सुबह 3 बजे तक चलता रहा । आखिरकार ऐश्वर्या ने सलमान को घर के अंदर बुलाया ।' खबरों की मानें तो सलमान, ऐश्वर्या से शादी का वादा लेना चाहते थे । वहीं ऐश्वर्या अभी अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं । इसी बात को लेकर दोनाें के बीच झगड़े होना शुरू हो गए थे । 
विज्ञापन

6 of 7
सलमान ऐश्वर्या - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या के साथ लड़ाई को लेकर सलमान ने कहा था, 'अगर किसी रिश्ते में लड़ाई नहीं हुई तो उसमें प्यार भी नहीं होता । मैं कभी किसी बाहरवाले से नहीं लड़ता । अगर मैं लड़ रहा हूं तो इसका मतलब वो प्यार है ।' सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते में दरार आ चुकी थी और धीरे-धीरे ये खत्म हो गया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bollywood flashback salman khan aishwarya rai subhash ghai
ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'वो मुझे कॉल कर के बेकार की बातें करता है । मेरे हर कोस्टार के साथ मेरा नाम जोड़ा गया । यही वो समय था जब उसने मुझ पर हाथ उठाया । शुक्र है कि कोई निशान नहीं आया । मैं शूटिंग पर ऐसे गई जैसे कुछ हुआ ही ना हो। सलमान हर जगह मेरा पीछा करता था । जब मैंने उसका फोन उठाना बंद कर दिया तो उसने खुद को नुकसान पहुंचाया था ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें