फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा कपूर को फिजिकल टॉर्चर करते थे एक्स हसबैंड संजय, एक्ट्रेस के बारे में देवर से पूछते थे...

Tue, 26 Feb 2019 06:14 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
karisma kapoor
करिश्मा कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं । अक्सर उन्हें अपनी बहन करीना के साथ किसी पार्टी या इवेंट में स्पॉट किया जाता है। अक्सर अपने गर्ल गैंग के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं। आज करिश्मा अपने पति संजय कपूर से अलग होकर बच्चों के साथ अकेले जिंदगी जी रही हैं ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
karishma kapoor
करिश्मा ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में तो खूब नाम कमाया लेकिन पर्सनल लाइफ बहुत कष्ट भरी थी । करिश्मा ने संजय कपूर से शादी करने के बाद फिल्मों से दूरी बना ली थी । शादी के कुछ साल बाद ही करिश्मा और संजय के बीच खटपट की खबरें आने लगी थीं । 
 
विज्ञापन

3 of 8
करिश्मा कपूर
करिश्मा अपनी शादीशुदा जिंदगी में इतना परेशान हो गई थीं कि उन्होंने संजय कपूर के खिलाफ एफआईआर तक करवाई थी । इस रिपोर्ट में करिश्मा ने बताया था कि संजय किस तरह उनके ऊपर अत्याचार करते थे ।

4 of 8
करिश्मा कपूर
उन्होंने कहा था, ' संजय मेरे साल भर में होने वाले खर्चों के बारे में देवर से बात किया करते थे। हद तब हो गई जब उसने अपनी मां से कहा कि इसे थप्पड़ मारो।' दरअसल, करिश्मा की सास ने उन्हें एक ड्रेस गिफ्ट की थी । प्रेग्नेनेंसी के बाद ये ड्रेस उन्हें फिट नहीं हो रही थी । 
विज्ञापन

5 of 8
करिश्मा कपूर
करिश्मा ने वो ड्रेस नहीं पहनी । इस वजह से संजय ने अपनी मां से करिश्मा को थप्पड़ मारने को कहा था । करिश्मा ने बताया कि संजय ने मुझसे सिर्फ इसलिए शादी की थी क्योंकि मैं एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस थी । 
विज्ञापन

6 of 8
करिश्मा कपूर
करिश्मा ने कहा था, 'संजय हमेशा फेमस और पब्लिक फिगर बनना चाहता था क्योंकि खुद उसके पास ऐसा कोई हुनर नहीं था जिससे लोग उसे पहचाने । उसका मुझे ट्रॉफी की तरह इस्तेमाल कर दिल्ली के लोगों के बीच पॉपुलर होने का प्लान था।'
 
विज्ञापन

7 of 8
करिश्मा कपूर
एक बार संजय कपूर के पिता ने करिश्मा कपूर की मां बबीता के साथ बुरा बर्ताव किया था । इसके बाद करिश्मा, संजय से रिश्ता तोड़ने को तैयार हो गई थीं । साथ ही उन्हें धमकी भी दी थी । बता दें कि करिश्मा ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी की थी । 
विज्ञापन

8 of 8
करिश्मा कपूर
शादी के कुछ साल बाद ही करिश्मा ने संजय कपूर पर मेंटल और फिजिकल टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। जिसके लिए उन्होंने संजय कपूर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें