करिश्मा तन्ना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करिश्मा को फिल्मों में सबसे पहला मौका सुनील दर्शन के निर्देशन में 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'दोस्ती: फ्रेंड फॉरएवर' में मिला। इस फिल्म में करिश्मा तन्ना ने बॉबी देओल की बहन नंदिनी थापर का किरदार निभाया था। फिल्मों में मामला जमा नहीं तो 2005 में ही करिश्मा तन्ना ने धारावाहिक 'एक लड़की अनजानी' से छोटे पर्दे पर फिर से वापसी की। इस धारावाहिक में करिश्मा तन्ना ने आयशा का किरदार निभाया था। 'विरासत', 'प्यार के दो नाम: एक राधा एक श्याम', 'जाने पहचाने से ...ये अजनबी', 'सजन रे झूठ मत बोलो' जैसे कई धारावाहिकों में काम करने के साथ -साथ फिल्मों के लिए भी करिश्मा तन्ना लगातार कोशिश करती रही, इसी दौरान उन्हें साउथ की कन्नड़ फिल्म 'आई एम सॉरी माथे बन्नी प्रीथसोना' में काम करने का मौका मिला।