करिश्मा तन्ना टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री हैं। साल 2001 में उन्होंने एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से डेब्यू का था। इसके बाद वह कई मशहूर सीरियल जैसे नागार्जुना- एक योद्धा, नागिन 3 और कयामत की रात में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 10, नच बलिए 3 और झलक दिखला जा 9 में भी हिस्सा लिया है। करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने घर से कई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तो चलिए दिखाते हैं उनके शानदार घर की तस्वीरें।